फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   lok sabha elections 2019: Uma Bharti meets Sadhvi Pragya thakur in Bhopal

उमा भारती से मिलने उनके आवास पहुंचीं साध्वी, गले लगकर रोने लगीं प्रज्ञा ठाकुर

Mon, 29 Apr 2019 02:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Mon, 29 Apr 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Uma Bharti meets Sadhvi Pragya thakur in Bhopal
साध्वी प्रज्ञा ने उमा भारती से मुलाकात की - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मुलाकात की। साध्वी सोमवार की सुबह प्रचार करने के लिए जाने से पहले केंद्रीय मंत्री उमा भारती से मिलने उनके निवास पर पहुंची। उमा ने साध्वी प्रज्ञा का गले लगकर स्वागत किया। 

विज्ञापन

 


उमा भारती से मिलकर साध्वी की आंख छलक गईं और वो रोने लगीं। उमा ने उनका टीका करके खीर खिलाई। साथ में उमा ने साध्वी को भोपाल में प्रचार करने का भरोसा भी दिया। उमा ने कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं, क्योंकि मैंने उनके ऊपर हुए अत्याचार देखे हैं। इस मायने में वह पूज्यनीय हैं और मैं उनके लिए चुनाव प्रचार करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की मुलाकात के बाद उन खबरों पर भी विराम लग गया है जिसमें दोनों के बीच तनाव की बात कही जा रही थी। बता दें कि उमा भारती ने रविवार को यह पूछे जाने पर कि क्या साध्वी प्रज्ञा मध्यप्रदेश में उमा भारती का स्थान लेने जा रही हैं, उमा ने कहा था कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत हैं, उनके मुकाबले मैं बहुत साधारण और मूढ़ प्राणी हूं। उमा के बयान पर साध्वी ने कहा था कि उमा जी से कहती हूं कि मेरा इतना सम्मान न करिए। आप मुझसे बड़ी और सम्मानित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed