फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   lok sabha elections 2019: Congress decides candidates' names of madhya pradesh 

मध्यप्रदेश : कांग्रेस ने तय किए उम्मीदवारों के नाम, आज अंतिम फैसला 

Tue, 02 Apr 2019 08:29 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अजय सिंह Updated Tue, 02 Apr 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Congress decides candidates' names of madhya pradesh 
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। नई दिल्ली में सोमवार को हुई कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में जबलपुर से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, सागर से पूर्व मंत्री प्रभु सिंह, सतना से राजाराम त्रिपाठी और मंडला से कमल सिंह मरावी को उम्मीदवार बनाए जाने को मंजूरी दे दी है। छिंदवाड़ा से मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ व सीधी से अजय सिंह का नाम पहले ही स्क्रीनिंग कमेटी तय कर चुकी है। 

विज्ञापन


सीईसी द्वारा बची हुई 20 सीटों में से 15-16 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम मंजूरी जल्द ही मिल जाएगी। इनमें गुना-शिवपुरी से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, देवास से प्रहलाद टिपानिया, खरगोन से प्रवीणा बालाराम बच्चन, धार से गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, खंडवा से अरुण यादव, मुरैना से रामनिवास रावत और दमोह से रामकृष्ण कुसमरिया का नाम शामिल है।
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 9 सीटों पर पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। इनमें भोपाल से दिग्विजय सिंह, रतलाम से कांतिलाल भूरिया, शहडोल से प्रमिला सिंह, टीकमगढ़ के किरण अहिरवार, होशंगाबाद से शैलेंद्र दीवान, खजुराहो से कविता सिंह, बैतूल से रामू टेकाम, बालाघाट से मधु भगत और मंदसौर से मीनाक्षी नटराजन का नाम शामिल है। मध्यप्रदेश में पहले चरण के लिए आज से नामांकन शुरू हो रहे हैं जो कि 9 अप्रैल तक चलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed