फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok Sabha chunav 2019: Election Commission ban, Sadhvi Pragya hv seen in temple like yogi adityanath

साध्वी प्रज्ञा का 'योगी स्टाइल', चुनाव प्रचार पर आयोग ने लगाया बैन तो कीर्तन करने मंदिर पहुंच गईं 

Thu, 02 May 2019 02:33 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 02 May 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha chunav 2019: Election Commission ban, Sadhvi Pragya hv seen in temple like yogi adityanath
प्रज्ञा ठाकुर (फाइल फोटो)

आचार संहिता उल्लंघन मामले में भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा पर चुनाव आयोग ने प्रचार पर 72 घंटे का बैन लगाया तो गुरुवार की सुबह वह भोपाल के कर्फ्यू वाली माता के मंदिर पहुंच गईं। उन्होंने वहां पूजा की और कीर्तन में भी भाग लिया। इसे साध्वी प्रज्ञा का 'योगी स्टाइल' कहा जा रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार पर भी चुनाव आयोग ने दो दिन(48 घंटे) का बैन लगाया था, तो वह दोनों ही दिन मंदिरों में दर्शन-पूजन करते दिखे थे। 

विज्ञापन


मालूम हो कि बाबरी मस्जिद विध्वंश को लेकर विवादित बयान के बाद चुनाव आयोग ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के चुनाव प्रचार पर तीन दिन की रोक लगा दी है। यह आदेश गुरुवार सुबह  बजे से लागू है। प्रज्ञा ठाकुर ने बाबरी मस्जिद गिराने को गर्व की बात बताया था। वहीं, प्रचार पर रोक लगाए जाने के बाद उन्होंने बड़े ही संयम से प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि चुनाव आयोग के निर्णय का वह सम्मान करती हैं।
विज्ञापन


एक निजी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि वह बाबरी मस्जिद ढांचे पर चढ़ी थीं और उसे गिराने में मदद की थी। साध्वी ने आगे कहा था कि बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बनाया जाएगा। साध्वी प्रज्ञा ने कहा था- 'मैंने ढांचे पर चढ़कर तोड़ा था। अब वहीं राम मंदिर बनाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed