{"_id":"5c3601b8bdec2256973120c4","slug":"leopard-caught-in-indore-iit-campus-imprisoned-in-cage","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर के आईआईटी कैंपस में घुसा तेंदुआ, पिंजरे में फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर के आईआईटी कैंपस में घुसा तेंदुआ, पिंजरे में फंसा
Wed, 09 Jan 2019 07:44 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, इंदौर
न्यूज डेस्क, इंदौर
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में आईआईटी कैंपस में एक तेंदुआ घुस गया। इसकी सूचना पर छात्रों के बीच दहशत का माहौल रहा। हालांकि प्रबंधन द्वारा लगाए गए दो पिंजरे में से एक में तेंदुआ पकड़ लिया गया।
आईआईटी, इंदौर के पीआरओ राहुल शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक आईआईटी इंदौर के सिमरोल कैंपस के आसपास अक्सर तेंदुआ और अन्य जंगली जानवर दिखने की सूचनाएं मिलती रहती थी। इसे देखते हुए प्रबंधन ने कैंपस में पहले से ही दो पिंजरे लगाकर रखा था।
पिंजरा लगाने के पीछे उद्देश्य यही था कि जंगली जानवर आए तो इन पिंजरों में कैद हो जाए। इसी बीच मंगलवार को सूचना मिली कि आईआईटी कैंपस के आसपास तेंदुआ देखा गया है। इसके बाद प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर छात्र-छात्राओं को जंगल वाले इलाके में नहीं जाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
प्रबंधन ने जो दो पिंजरे लगाए थे, उन्हीं में से एक पिंजरे में देर रात ये तेंदुआ आकर फंस गया। प्रबंधन ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वन विभाग कर्मचारियों ने तुरंत यहां पहुंचकर तेंदुए को अपने कब्जे में लिया। इस तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कर उसे वापस जंगल में छोड़ा जाएगा।