फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leaders angry with Congress survey in MP

MP Election 2023: कांग्रेस के सर्वे से नेता नाराज, सर्वे पर उठाए सवाल

Tue, 24 Oct 2023 04:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Oct 2023 04:56 PM IST
सार

Shivpuri: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में नाराजगी का माहौल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी नाराजगी के बीच शिवपुरी के कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के सर्वे पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
Leaders angry with Congress survey in MP
कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां नेताओं ने मोर्चा संभाला हुआ है। वहीं दूसरी ओर टिकट वितरण को लेकर भी बवाल मचा हुआ है। इसी कड़ी में शिवपुरी के कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के सर्वे पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता का कहना है कि शिवपुरी और पिछोर में कांग्रेस द्वारा जो टिकट दिए गए हैं, वह किस सर्वे के आधार पर दिए गए हैं। इसका खुलासा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को करना चाहिए। गौरतलब है कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता केपी सिंह और पिछोर विधानसभा सीट से नई नवेले कांग्रेसी अरविंद लोधी को टिकट दिया गया है। इन दोनों कांग्रेसी नेताओं के नाम इन विधानसभा सीट से दूर-दूर तक नहीं थे, लेकिन अचानक कांग्रेस की सूची में इन दोनों नेताओं के नाम आए। जबकि शिवपुरी विधानसभा सीट से भाजपा छोड़ने वाले वीरेंद्र रघुवंशी का नाम और इसके अलावा स्वयं राकेश गुप्ता का नाम भी चल रहा था।
विज्ञापन


भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे राकेश गुप्ता

बता दें कि राकेश गुप्ता पूर्व में भाजपा में थे और सिंधिया समर्थक नेता के तौर पर माने जाते थे। टिकट की आस में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था, लेकिन राकेश गुप्ता को भी अब कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है। उनके द्वारा उठाए गए सर्वे के सवाल से अब कांग्रेस की आपसी गुटबाजी सामने आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed