फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leader of fraud and theft gang arrested in the name of white Bhilava fruit, Nagmani, 30 thousand cash seized

Umaria: सफेद भिलावा फल, नागमणि के नाम पर धोखाधड़ी और चोरी करने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 30 हजार नगदी जब्त

Mon, 01 May 2023 07:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 01 May 2023 07:41 AM IST
सार

उमरिया में सफेद भिलावा फल के नाम पर एक पीड़ित से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 30 हजार रुपये नगदी और हथियार जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Leader of fraud and theft gang arrested in the name of white Bhilava fruit, Nagmani, 30 thousand cash seized
आरोपी के कब्जे से जब्त किया गया सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपको मणि मिलने वाली है, जिससे आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे। ऐसा कहकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भिलावा का फल से गंभीर बीमारी दूर करने की बात कहकर लोगों से धोखाधड़ी किया करता था। दरअसल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रहने वाले फरियादी बी. गौरव ने मामला दर्ज कराया था। फरियादी काफी वक्त से अर्थराइटिस की समस्या से जूझ रहा है। जिसके इलाज के लिए वैद्य ने सफेद भिलावा का फल बताया गया था, फरियादी की पहचान एक दोस्त के जरिए अंबिकापुर के प्रदीप सिंह से हुई थी। प्रदीप सिंह ने बी गौरव को भिलावा फल अपने पास होने की बात कही थी। गौरव को इलाज के भिलावा फल की आवश्यकता थी, इसलिए उसने प्रदीप से फल की मांग की, जिस पर प्रदीप ने उसे अपने एक दोस्त देबू के पास फल होने की बात कही और पैसे लेकर उमरिया बुलाया था।
विज्ञापन


प्रदीप सिंह अपने दोस्त के साथ उमरिया आया और रेल्वे स्टेशन में देबू बहेलिया से मिला। देबू बहेलिया द्वारा फरियादी को विकटगंज के जंगलों में ले जाकर तीन-चार अन्य साथियों के साथ धोखाधड़ी करते हुए फरियादी के नगद दो लाख रुपये, तीन नग मोबाइल व अन्य दस्तावेज जो एक बैग में रखे थे, चोरी कर लिए गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली उमरिया में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था।  
विज्ञापन


विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा ने मामले को संज्ञान में लेते हेतु आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के दिशा निर्देश दिए थे। विवेचना टीम ने मुख्य आरोपी देबू बहेलिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कथित सफेद भिलावा फल, कथित नागमणि, धोखाधड़ी में प्रयुक्त अन्य सामग्री व तीस हजार रुपये नगदी, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटर सायकिल, एक नग तलवार व पांच चाकू जब्त किए गए हैं। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed