{"_id":"6388aecdbaa7ae71bb4eca4f","slug":"lawyer-son-cheated-of-two-and-a-half-lakh-rupees-instead-of-playing-online-game-in-damoh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: दमोह में ऑनलाइन गेम खिलाने के बदले वकील के बेटे से पौने दो लाख रुपये की ठगी, कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: दमोह में ऑनलाइन गेम खिलाने के बदले वकील के बेटे से पौने दो लाख रुपये की ठगी, कार्रवाई जारी
Thu, 01 Dec 2022 07:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:10 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। गेम खिलाने के बदले एक वकील के नाबालिग बेटे से पौने दो लाख रुपये की ठगी हुई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले में ऑनलाइन गेम खिलाने के नाम पर लगातार युवाओं और नाबालिगों के साथ ठगी की जा रही है। लाखों रुपये की चपत लगाई जा रही है। इसी तरह की एक ठगी दमोह के एक वकील के बेटे से हुई है। गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी डीआर तेनिवार को वकील के बेटे के साथ हुई पौने दो लाख रुपये की ठगी के मामले में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश मेहता ने बताया, उनके साथी वकील नारायण सिंह पटेल के नाबालिग बेटे को सुनील कुमार राय नाम के व्यक्ति ने ऑनलाइन गेम खिलाया और गुमराह करके उनके बेटे के अकाउंट से एक लाख 75 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब इस बात की जानकारी उन्हें लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
ऐसे में गुरुवार को अधिवक्ता संघ एसपी के पास इस मामले की शिकायत करने पहुंचा। उन्होंने बताया कि आवेदन देकर मांग की गई है कि संबंधित आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। शिकायत के बाद एसपी ने इस आवेदन को साइबर सेल को दे दिया है। ताकि इस मामले में जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
