फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   last rituals happened of the police jawan Kamalendra, who died in the accident on Yamuna Expressway

मध्य प्रदेश: मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हुए पुलिस जवान कमलेंद्र का हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 05 Dec 2021 04:22 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 05 Dec 2021 04:22 AM IST
सार

आरक्षक कमलेंद्र पिता जीतलाल यादव 25 वर्ष निवासी बन्देलनखेरा थाना भगवां जिला छतरपुर को पुलिस ने सलामी देकर राजकीय सम्मान के साथ सुबह साढे 11 बजे गृह ग्राम बन्देलनखेरा में अंतिम विदाई दी गई।

विज्ञापन
last rituals happened of the police jawan Kamalendra, who died in the accident on Yamuna Expressway
सैकड़ों ग्रामीणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आंखों से कमलेंद्र को अंतिम विदाई दी। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे में हुए हादसे का शिकार पुलिस जवान कमलेंद्र यादव का शव शनिवार सुबह 5 बजे एम्बूलेंस से उनकें गृह ग्राम बदेलनखेरा थाना भगवां पहुंच गया। गांव में शव पहुंचते ही हर आंख नम हो गई और सभी की आंख से आंसू बहनें लगे। आसपास के इलाकों से सैकडों लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी, डीआईजी विवेकराज सिंह, एसपी सचिन शर्मा, एसडीओपी राजाराम साहू सहित बडामलहरा अनुविभाग के सभी थाना पुलिस ने कमलेंद्र यादव के परिवार को सांत्वना दी है। विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी ने कहा कि दु:खित परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि, कमलेंद्र को पूरा सम्मान दिया जाएगा और पीडित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


एसपी सचिन शर्मा ने कहा कि कमलेंद्र हमारे पुलिस परिवार का सदस्य था। उसके जाने से परिवार के साथ साथ पुलिस महकमे को दु:ख है। उसे पूरा सम्मान दिया जाएगा 15 दिन में परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी मिलेगी और शहीद स्मारक भी बनेगा, पूरी फोर्स परेड रिहर्सल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कमलेंद्र यादव टीकमगढ जिले के बुडेरा थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। पुलिस टीम के साथ वह एक अपहृत युवती को बरामद करनें हरियाणा जा रहे थे। मथुरा (उत्तरप्रदेश) के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बोलेरो वाहन एक पुलिया से टकरा गई। इस घटना में आरक्षक कमलेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक भवानी प्रसाद, महिला आरक्षक हीरा देवी, चालक जगदीश, रवि रैकवार की दर्दनाक मौत हो गई, घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

राजकीय सम्मान के साथ कमलेंद्र को दी अंतिम विदाई
आरक्षक कमलेंद्र पिता जीतलाल यादव 25 वर्ष निवासी बन्देलनखेरा थाना भगवां जिला छतरपुर को पुलिस ने सलामी देकर राजकीय सम्मान के साथ सुबह साढे 11 बजे गृह ग्राम बन्देलनखेरा में अंतिम विदाई दी गई। शव यात्रा में परिजन के साथ घुवारा पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, सहित पुलिस कर्मियों ने अर्थी को कंधा दिया। शव यात्रा में विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी, डीआईजी विवेकराज सिंह, एसपी सचिन शर्मा, परिजन के अलावा सैकडों ग्रामीणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नम आंखों से कमलेंद्र को अंतिम विदाई दी।


जानकारी के मुताबिक कमलेंद्र 2 भाई थे। वर्ष 2018 में उनकी शादी हुई पुलिस विभाग में सिपाही के रूप में 5 वर्ष पहले ज्वानिंग दी। आरक्षक कमलेंद्र यादव का 3 माह का एक बेटा है। परिजनों ने बताया कि गरीबी में कमलेंद्र की परवरिस हुई पढ़ालिखाकर उसे पुलिस की नोकरी लायक बनाया वह 5 कि.मी. पैदल चलकर भगवां में पढाई के लिए जाता था। आर्थिक तंगी के कारण साईकिल खरीदना भी मुश्किल रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed