{"_id":"b0740056-5b45-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"lance-naik-sudhakar-killed-in-pak-attack-cremated","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सुधाकर को अंतिम विदाई देने उमड़ा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सुधाकर को अंतिम विदाई देने उमड़ा गांव
भोपाल/ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के पुंछ में पाक सैनिकों से लोहा लेते शहीद हुए भारतीय जवान सुधाकर सिंह का सीधी जिले में उनके पैतृक गांव डढ़िया में बृहस्पतिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
विज्ञापन
सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि देने पूरा गांव उमड़ आया था। अपना दामाद खोने के बाद भी शहीद के ससुर मानेंद्र्र सिंह ने हौसला नहीं खोया है। उनका कहना है कि वह सुधाकर के बेटे को फौज में भेजेंगे। सुधाकर सिंह की दुर्गा से तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी शहादत की खबर सुनने के बाद से पत्नी के आंखों से आंसू नहीं सुख रहे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि शहीद सुधाकर सिंह के परिवार को 15 लाख रुपये के अलावा उनकी पत्नी को शासकीय नौकरी व एक आवासीय भूखंड प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार गांव में शहीद का स्मारक बनाने पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन
