फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kundalpur Panchkalyanak Festival: Lok Sabha Speaker Om Birla, Union Minister Piyush Goyal arrived to visit Lord Adinath

कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव: भगवान आदिनाथ के दर्शन करने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Sat, 19 Feb 2022 03:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 19 Feb 2022 03:55 PM IST
सार

कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव के चौथे दिन भगवान आदिनाथ के दर्शन करने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय उद्योग वाणिज्य व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल सहित केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल कुंडलपुर पहुंचे। सभी ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज से आशीर्वाद भी लिया।
 

विज्ञापन
Kundalpur Panchkalyanak Festival: Lok Sabha Speaker Om Birla, Union Minister Piyush Goyal arrived to visit Lord Adinath
कुंडलपुर में आचार्यश्री से भेंट करते ओम बिरला, पीयूष गोयल, प्रहलाद पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव के चौथे दिन भगवान आदिनाथ के दर्शन करने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय उद्योग वाणिज्य व कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल सहित केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल कुंडलपुर पहुंचे। सभी ने आचार्य विद्यासागर जी महाराज से आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन


कुंडलपुर में जैन कुंभ पंचकल्याणक महामहोत्सव 16 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। इसके अलावा देश-विदेश से भी जैन धर्मावलंबी आ रहे हैं। महामहोत्सव के चौथे दिन लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल ने आचार्य विद्यासागर महाराज से भेंट की।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि महावीरजी जाने का अनेक बार सौभाग्य प्राप्त हुआ लेकिन आज पहली बार कुंडलपुर आकर मैं धन्य हो गया हूं। बहुत ही सौभाग्य है कि हम सबके प्रेरणास्रोत आचार्य विद्यासागर जी महाराज से आज रूबरू होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरी मां जैन धर्म में पैदा हुई थीं तब से परिवार में हम सबको शिक्षा मिली है और उन्होंने हमें शिक्षा दी है। आचार्य विद्यासागरजी महाराज ने कहा कि किस प्रकार से देश को आगे बढ़ाना है, देश को विश्व शक्ति बनाना है तथा हाथ करधा के लिए किस प्रकार से सशक्त बनाना है। यह आशीर्वाद दिया है और मैं धन्य हुआ कि उनके द्वारा जो प्रेरणा दी गई है। उस पर काम करने के लिए मैं हमेशा ही तत्पर रहूंगा और उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देश से देश की समाज की उन्नति और प्रगति के लिए हमेशा ही कार्य करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed