फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kundalpur Panch Kalyan Gajrath Mahotsav: 600 policemen deployed in 7 sectors, 200 CCTV surveillance, starting with flag hoisting today

कुंडलपुर पंच कल्याण गजरथ महोत्सव: 7 सेक्टर में 600 पुलिसकर्मी तैनात, 200 CCTV से निगरानी, आज ध्वजारोहण से शुरुआत

Mon, 14 Feb 2022 03:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 03:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ दमोह में आयोजित कुंडलपुर पंच कल्याण गजरथ महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक ली। सोमवार को ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। मुख्य कार्यक्रम 16 से 24 फरवरी तक आयोजित होगा। 
 

विज्ञापन
Kundalpur Panch Kalyan Gajrath Mahotsav: 600 policemen deployed in 7 sectors, 200 CCTV surveillance, starting with flag hoisting today
भोपाल: सीएम शिवराज ने कुंडलपुर पंच कल्याण गजरथ महोत्सव की तैयारियो को लेकर बैठक ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह में कुंडलपुर पंच कल्याण गजरथ महोत्सव का सोमवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हो गया। यहां मुख्य कार्यक्रम 16 से 24 फरवरी तक आयोजित होगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की।  
विज्ञापन


पंच कल्याण गजरथ महोत्सव एवं बड़े बाबा का महामस्तिकाभिषेक महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के आने का अनुमान है। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने पहुंच मार्ग, पानी, यातायात, बिजली, स्वच्छता, आवास और  स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बैठक में सीए, ऊर्जा विभाग, नगरीय विकास और  पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख सचिव समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा, पूर्व मंत्री जयंत मलैया सहित सागर कमिश्नर, आईजी और दमोह प्रशासन बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुआ।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आयोजन सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण हो इसके लिए प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। पुलिस विनम्रता और शालीनता के साथ काम करे, समिति के साथ सामंजस्य बनाकर कार्यक्रम को भव्य बनाएं। यह आयोजन हम सबके लिए गर्व का विषय है। परम पूज्य आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज हम सबके श्रद्धा के केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Kundalpur Panch Kalyan Gajrath Mahotsav: 600 policemen deployed in 7 sectors, 200 CCTV surveillance, starting with flag hoisting today
भोपाल: मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी - फोटो : सोशल मीडिया
 
यह है व्यवस्था 
– कुंडलपुर के लिए पहुंच मार्ग : जबलपुर, कटनी, छतरपुर, पन्ना, सागर, नरसिंहपुर और टीकमगढ़ से आवश्यक साधन उपलब्ध है। 

– पानी की व्यवस्था : प्रतिदिन, दिन में दो बार 20 लाख लीटर पानी की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन स्थल पर 30 वॉटर टैंकर की व्यवस्था की गई है।

– अग्नि शमन : 6 स्थानों पर फायर ब्रिगेड और 200 फायर एस्टिग्युशर स्थापित किए गए हैं।
 
– स्वच्छता : कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई हेतु 500 कर्मचारी, 25 चलित शौचालय और 10 नग बड़े कंटेनर की व्यवस्था है। 

– आवास : कुंडलपुर क्षेत्र से लगे 8 नगरों में 9298 टैंपरेरी आवास, दमोह में 200 छोटे घरों में ठहरने के इंतजाम हैं।
 
– स्वास्थ्य : कुंडलपुर में 10 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 बिस्तरीय उप स्वास्थ्य केंद्र, पटेरा, हटा और हिंडोरिया में 10 बिस्तर अस्पताल, जिला चिकित्सालय में भी आवश्यक सुविधा उपलब्ध है। निजी, शासकीय और आयुष डॉक्टरों की टीम भी 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। आपातकालीन सुविधा हेतु 5 एंबुलेंस की व्यवस्था और 4 अतिरिक्त 108 की व्यवस्था और 24 घंटे डॉक्टर की सुविधा प्रदान की जा रही है।

– सुरक्षा व्यवस्था : कार्यक्रम स्थल पर पुलिस कंट्रोल रूम और अस्थाई पुलिस चौकी की स्थापना है।

– 7 सेक्टर में 600 पुलिस के जवान तैनात, यातायात/पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था की गई हैं। 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 

– बिजली व्यवस्था : 1225 केव्ही (980 किलोवाट) का अस्थाई विद्युत स्टेशन, 200 केव्ही के 13 ट्रांसफार्मर और 100 केव्ही का 1 ट्रांसफार्मर के साथ ही 24 घंटे बिजली की व्यवस्था रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed