{"_id":"636f7b9afa772b04ff3d3664","slug":"kinnar-councilor-sandhya-rani-pandey-started-digging-drain-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: जब अधिकारियों ने नहीं सुनी परेशानी तो खुद नाली खोदने जुटी किन्नर पार्षद संध्यारानी पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: जब अधिकारियों ने नहीं सुनी परेशानी तो खुद नाली खोदने जुटी किन्नर पार्षद संध्यारानी पांडे
Sat, 12 Nov 2022 06:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 12 Nov 2022 06:12 PM IST
सार
उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली से आम आदमी पार्टी से पार्षद चुनी गईं किन्नर संध्यारानी पांडे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे नाली खोदती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
किन्नर संध्यारानी पांडे का वीडियो वायरल हो रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली से आम आदमी पार्टी से पार्षद चुनी गईं किन्नर संध्यारानी पांडे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे नाली खोदती नजर आ रही हैं। उनका आरोप है कि अधिकारी कई बार बताने के बाद भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद लोग संध्यारानी की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि उमरिया जिले में हाल ही में हुए चुनावों में वार्ड क्रमांक 3 से किन्नर संध्यारानी पांडे विकास के मुद्दों का वादा कर जीती हैं। वे आम आदमी पार्टी से खड़ी थीं। अब वे नगर पालिका बिरसिंहपुर पाली के अधिकारियों के रवैया से परेशान हैं। गौरतलब है कि संध्यारानी के वार्ड में नाली की समस्या है। उन्होंने अधिकारियों को कई बार बोला और बताया, लेकिन अधिकारियों के रवैए से परेशान होकर किन्नर संध्या रानी पांडे स्वयं ही मजदूरों को लेकर खुदाई में जुट गईं जिसका वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
किन्नर पार्षद संध्या रानी पांडेय ने बताया कि वार्ड नं. 3 में नाली का टेंडर पास हो चुका है, लेकिन कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। इसका कारण भी नहीं बताया जा रहा। अधिकारियों और ठेकेदार को कई बार कार्य के लिए बोला गया। वार्डवासियों को परेशानी हो रही थी। इसके कारण स्वयं कच्ची नाली का कार्य शुरू कर दिया।

जब अधिकारियों ने नहीं सुनी परेशानी तो खुद नाली खोदने जुटी किन्नर पार्षद संध्यारानी पांडे #Umaria #MPNews #MadhyaPradesh @ChouhanShivraj@CMMadhyaPradesh https://t.co/TPjo1mUS6k pic.twitter.com/XfeW4hDFjJ
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) November 12, 2022