फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MP News: A young man who studied together in college murdered a girl by crushing her head, then hanged himself

MP News: कॉलेज में साथ पढ़ने वाले युवक ने युवती की सिर कुचलकर कर दी हत्या, फिर खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान

Wed, 01 Nov 2023 05:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Nov 2023 05:11 PM IST
सार

खरगोन में एक युवक ने पहले तो एक युवती का पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी, जिसके बाद इस हत्यारे युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटनाक्रम से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
MP News: A young man who studied together in college murdered a girl by crushing her head, then hanged himself
खरगोन में युवती की हत्या की पड़ताल करते पुलिस और एफएसएल कर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक युवक ने पहले तो गांव की ही एक युवती की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दिया, जिसके बाद इस हत्यारे युवक ने खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार दोपहर हुए इस जघन्य हत्या और फिर आत्महत्या कांड के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के बेरछा गांव में एक युवक ने पहले तो एक युवती का पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी, जिसके बाद इस हत्यारे युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटनाक्रम से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि हत्यारा युवक सुनील पिता मोहन (25) ने गांव की ही युवती ललिता पिता मानसिंह (20) की हत्या कर दी। उसने पत्थर से कुचलकर उसे मार डाला। युवती की हत्या कर युवक सुनील पिता मोहन ने खुद भी फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों युवक और युवती एक साथ कॉलेज में पढ़ते थे। पुलिस टीम द्वारा सूक्ष्मता से सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस बल भी गांव में तैनात होकर स्थिति पर नजर रखे हुए है। 
विज्ञापन


एडिशनल एसपी शहरी क्षेत्र तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि ग्राम बेरछा में एक युवक ने एक लड़की को पत्थर मारा और फिर जाकर सुसाइड कर लिया। दोनों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। हालांकि उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में प्रथमदृष्टया मालूम चला है कि दोनों ही युवक और युवती कॉलेज में साथ पढ़ते थे, लेकिन अभी उनके बीच प्रेम प्रसंग जैसी किसी बात का मालूम नहीं चल सका है। पुलिस की जांच अभी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed