{"_id":"6541ce2acd228e36ee01d135","slug":"mp-election-2023-narottam-mishra-big-statement-said-congress-is-the-party-that-shows-fear-of-riots-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election: नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस मुसलमान को दंगों और भाजपा का डर दिखाने वाली पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election: नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस मुसलमान को दंगों और भाजपा का डर दिखाने वाली पार्टी
Wed, 01 Nov 2023 12:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:05 PM IST
सार
MP Election 2023: खरगोन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी के दंगों की जांच कराने को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी पलटवार करते हुए बयान सामने आया है। मिश्रा ने कहा है कि रवि जोशी ने दिग्विजय सिंह जी से दीक्षा ली होगी।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान सियासी पार्टियों के बीच चल रही जुबानी जंग में खरगोन दंगों का जिन्न एक बार फिर से बोतल से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। खरगोन के विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी ने अपनी जनसभाओं से कांग्रेस की सरकार बनने पर पिछले साल रामनवमी के पर्व पर हुए खरगोन दंगों की जांच दोबारा से कराने और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करवाने की बात कही थी। तो वहीं, अब प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी इसको लेकर रवि जोशी के साथ ही दिग्विजय सिंह पर भी हमलावर होते दिखाई दे रहे हैं। मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को प्रदेश को अशांति की तरफ ले जाने वाला बताया, तो वहीं कांग्रेस को मुसलमान में दंगों और भाजपा का डर दिखाने वाली पार्टी बताया है।
खरगोन में बीते साल 2022 में रामनवमी के पर्व पर निकलने वाले जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद दंगा हो गया था। जिसके बाद दोनों समुदाय के ही कई लोग इससे प्रभावित हुए थे। हालांकि उसी समय से शहर का मुस्लिम समाज दंगों की निष्पक्ष जांच करवाने की बात करता रहा है। इसी बीच प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और विधायक सहित कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है, जिसमें वह अपनी जनसभा के दौरान कहते दिख रहे हैं कि, तीन दिसंबर को कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वे खरगोन दंगों की जांच दोबारा से करवाने का आदेश देंगे, साथ ही दंगों में दोषी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी पर भी कार्रवाई की गाज गिरवाएंगे। विधायक जोशी के इस बयान पर बीजेपी के कई बड़े नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। इसी बीच मंगलवार शाम प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक जोशी सहित दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।
मुसलमान को दंगे का डर दिखाकर
खरगोन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी के दंगों की जांच कराने को लेकर दिए गए बयान पर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी पलटवार करते हुए बयान सामने आया है। मिश्रा ने कहा है कि रवि जोशी ने दिग्विजय सिंह जी से दीक्षा ली होगी, वह पहले भी दंगों की जांच की, पुलिस की जांच की और पुलिस की भूमिका की चर्चा करते रहे हैं। क्योंकि दिग्विजय सिंह जी, आप देखेंगे कि शुरू से ही प्रदेश को अशांति की तरफ धकेलना चाहते हैं। कांग्रेस की सियासत ही यह कहती है कि, मुसलमान को दंगे का डर दिखाकर इकट्ठा रखो, भाजपा का डर दिखाकर इकट्ठा रखो, और हिंदुओं को जातियों में बांट के इकट्ठा रखो।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अभी दिग्विजय सिंह ने नूह के दंगों की बात की थी कि, मध्यप्रदेश में नूह जैसे दंगे हो सकते हैं। गृहमंत्री मिश्रा ने दिग्विजय सिंह से सवाल करते हुए कहा कि, अरे, कहां से मिली ये जानकारी आपको और आपने इंटेलिजेंस को क्यों नहीं बताया। सरकार को क्यों नहीं बताया और चलो इन दोनों को छोड़ भी दें तो मीडिया को क्यों नहीं बताया। उन्हें बताना चाहिए था और यह जो रवि जोशी हैं यह भी उसी का एक हिस्सा है जो, दिग्विजय सिंह की भाषा है। यह सारा का सारा उसी तरफ ले जाने का प्रयास रहता है।