{"_id":"653f6952232c9817b60666e8","slug":"khargone-news-police-got-big-success-two-smugglers-along-with-illegal-weapons-arrested-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: खरगोन पुलिस को ऑपरेशन शिकंजा के तहत मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियारों सहित दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: खरगोन पुलिस को ऑपरेशन शिकंजा के तहत मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियारों सहित दो तस्कर गिरफ्तार
Mon, 30 Oct 2023 03:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 03:06 PM IST
सार
Khargone News: खरगोन पुलिस के द्वारा अवैध हथियार बनाने, बेचने और इनकी सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन "शिकंजा" चलाया जा रहा है। जिसमें अब तक साल 2023 में कुल 304 अवैध हथियार पुलिस द्वारा जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से जब्त अवैध हथियार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खरगोन पुलिस ने अवैद्ध हथियारों के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोगांवा पुलिस ने दो हथियार तस्कर सहित कुल 29 पिस्टल और देशी कट्टे भी जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी है, तो वहीं दूसरा उसका साथी एक नाबालिक युवक है। हालांकि ये दोनों हथियार किसे सप्लाई कर रहे थे इसको लेकर अभी पुलिस की पूछताछ जारी है। बता दें कि खरगोन पुलिस द्वारा ऑपरेशन शिकंजा चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक बड़ी मात्रा में हथियारों सहित इन्हें बनाने का सामान जब्त किया गया है, तो वहीं इन हथियारों के कारखाने और इन्हें बनाने वाले तस्करों के अवैद्ध मकानों को भी जमींदोज किया गया है। पुलिस की इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी है।
खरगोन की गोगांवा थाना पुलिस को अवैद्ध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हथियार तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है। गोगांवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देर रात अवैद्ध हथियारों के दो सप्लायर हथियार लेकर उन्हें सप्लाई करने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के बिलाली एरिया के पास इन दोनों हथियार सप्लायरों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके कब्जे से 29 अवैध पिस्टल सहित देशी कट्टे भी जब्त किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक आरोपी सिकलीगर उपकार सिंह है तो वहीं इसका दूसरा साथी एक नाबालिग युवक है, जिन्हें फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है, और इनसे पुलिस की पूछताछ जारी है।
एक आरोपी चल रहा था लंबे समय से फरार
इधर पूरे मामले का खुलासा करते हुए खरगोन एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि खरगोन पुलिस के द्वारा अवैध हथियार बनाने वालों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें गोगावां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देर रात अवैद्ध हथियारों के दो तस्कर हथियारों की डील करने जा रहे हैं। इस आधार पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। जिसमें दो आरोपी पकड़ाये गए हैं। इनमें से एक आरोपी उपकार सिंह है जो कि काफी समय से अवैद्ध हथियारों के मामले में ही फरार चल रहा था। इसके साथ ही एक नाबालिग युवक भी पकड़ा गया है। इन दोनों के कब्जे से 29 अवैध पिस्टल सहित देसी कट्टे जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
खरगोन पुलिस का ऑपरेशन 'शिकंजा'
खरगोन एसपी ने ऑपरेशन "शिकंजा" का खुलासा करते हुए बताया कि खरगोन पुलिस के द्वारा अवैध हथियार बनाने, बेचने और इनकी सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन "शिकंजा" चलाया जा रहा है। जिसमें अब तक साल 2023 में कुल 304 अवैध हथियार पुलिस द्वारा जब्त किए गए हैं। साथ ही इन हथियारों को बनाने वाले कारखानों पर लगातार पुलिस ने रेड करी है, और आरोपियों के अवैद्ध मकान को भी ढहाया गया है। इसके साथ ही साथ अवैद्ध हथियारों की एक लंबी खेप के साथ गिरफ्तार हुए आरोपी अजय सिंह पर पुलिस ने रासुका जैसी गंभीर कार्रवाई भी की है, जिसे राज्य शासन सहित एडवाइजरी बोर्ड द्वारा भी मान्य किया गया है। एसपी ने बताया कि इस तरह से अवैद्ध हथियारों के सप्लायरों के खिलाफ खरगोन पुलिस का ऑपरेशन शिकंजा लगातार जारी है, जिसमें अब तक इस साल 2023 में कुल 78 आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं।