{"_id":"653e59cf14d0399c54044043","slug":"khargone-entered-a-house-in-barwah-and-stabbed-her-husband-in-front-of-his-wife-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: घर में घुसकर पत्नी के सामने ही पति को घोप दिया चाकू, आरोपी महिला पर बना रहा था साथ रहने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: घर में घुसकर पत्नी के सामने ही पति को घोप दिया चाकू, आरोपी महिला पर बना रहा था साथ रहने का दबाव
Sun, 29 Oct 2023 06:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 29 Oct 2023 06:40 PM IST
सार
पति से नाराजगी के चलते काफी समय से अलग रह रही थी पत्नी आबोदा। आरोपी युवक आबोदा से साथ रहने का बना रहा था दबाव। मृतक की बहन ने आबोदा पर ही लगाया हत्या का आरोप।
विज्ञापन
घटना के बाद घायल का लाया गया अस्पताल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में घर में घुसकर एक युवक ने पत्नी के सामने ही पति को चाकू घोप दिया। चाकूबाजी की घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक छोटे की पत्नी आबेदा कुछ विवाद के चलते अपने पति से अलग रहती थी। इस दौरान एक अन्य युवक राज सोनकर महिला को अपने साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था। उसकी इस हरकत से परेशान आबोदा ने अपने पति छोटे को घर बुलाया था। इस दौरान राज घर में आ गया और आबोदा के सामने ही पति छोटे पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि मृतक की बहन ने महिला पर ही राज के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इस घटना में छोटे खान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बड़वाह के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतक छोटे खान मनावर के पास सिंघाना का रहने वाला था और उसकी पत्नी आबेदा कुछ सालों से अपने पति छोटे खान से अलग बड़वाह के पत्ती बाजार एरिया में किराए के मकान में अकेले रहकर बर्तन मांजने का काम करती थी।
विज्ञापन
वहीं, दशहरा मैदान निवासी राज सोनकर उसे काफी दिनों से साथ रहने के लिए परेशान करता था और मना करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। उकसे बाद आबेदा ने अपने पति को पूरी घटना बताई तो मृतक छोटे खान शनिवार को उससे मिलने उसके पत्ती बाजार स्थित घर आया था। इस दौरान राज ने आबेदा के घर में घुसकर उसके पति को चाकू मारकर फरार हो गया।
चाकूबाजी से घबराकर आबेदा ने बाहर भागकर परिचित सैयद आमिर अली को बुलाई और घायल छोटे को बड़वाह के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान छोटे ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार शिवराम कनासे भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है।
