फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone: Dead bodies of a young man and a minor girl found hanging from a tree, sensation spread in the area

Khargone: पेड़ पर फंदे से लटके मिला युवक और नाबालिग युवती का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, सुसाइड नोट खोलेगा राज

Wed, 21 Feb 2024 08:53 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 08:53 PM IST
सार

खरगोन के बलवाड़ा में स्थित तीन टेकरी क्षेत्र के पास एक सागवान के पेड़ पर युवक सहित नाबालिग लड़की के शव फंदे पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मौके पर मिला है। 

विज्ञापन
Khargone: Dead bodies of a young man and a minor girl found hanging from a tree, sensation spread in the area
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को 15 वर्षीय नाबालिग और 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव के पास से चप्पल और एक बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, क्योंकि शव के पास से एक कॉपी में लिखा हुआ सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट की जांच की जा रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। हालांकि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


खरगोन के बलवाड़ा में स्थित तीन टेकरी क्षेत्र के पास एक सागवान के पेड़ पर युवक सहित नाबालिग लड़की के शव फंदे पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी सहित पुलिस बल ने मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर बडवाह के जिला अस्पताल भिजवाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में भी लिया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मौके पर मिला है। घटना को लेकर खरगोन से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग है तो वहीं युवक बसंत उर्फ़ अन्नू 20 वर्ष है। दोनों ही निवासी बलवाड़ा के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


खरगोन पुलिस अधीक्षक धर्मेद्रसिंह यादव ने बताया कि बलवाड़ा में एक पेड़ से दोनों के शव बरामद कर जांच की जा रही है। सुसाइड नोट मौके पर मिला है उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल दोनों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed