फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone: A student returning from coaching was crossing the river, and suddenly flood water came in the river

Khargone: कोचिंग से लौट रही छात्रा कर रही थी नदी पार, और अचानक नदी में आ गया बाढ़ का पानी, फिर हुआ ये

Fri, 26 Jul 2024 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 05:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खरगोन में एक छात्रा नदी में फंस गई। वह नदी से उस पार जा रही थी, पर अचानक नदी में पानी बढ़ गया और छात्रा फंस गई। वहां मौजूद एक युवक ने छात्रा को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Khargone: A student returning from coaching was crossing the river, and suddenly flood water came in the river
खरगोन में छात्रा नदी में पानी बढ़ने से फंस गई थी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन जिले में कोचिंग से लौट रही एक छात्रा पुल नदी पर बने पुल के ऊपर से बह रहे पानी में फंस गई। वह रास्ता पार कर रही थी कि अचानक से नदी में बाढ़ का पानी आ जाता है, और छात्रा के कदम डगमगने लगते हैं। कुछ युवकों ने छात्रा की मदद की, और एक युवक ने तो बीच पुलिया में जाकर छात्रा को सहारा देते हुए नदी पार करा दिया। 
विज्ञापन


खरगोन जिले के ग्रामीण अंचल बालिया अंबा में ऊपरी पहाड़ी पर रात से लगातार बारिश का दौर जारी है। इसके चलते यहां के नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। हालांकि इसे लेकर आसपास के सभी गांवों में सूचना भी दी गई थी कि नदी में पानी का स्तर बढ़ेगा। इसी के चलते पास ही के गांव भुलगांव में बहने वाली चीतल नदी का जल स्तर भी बढ़ गया था। इसका पानी नदी पर बनी पुलिया के ऊपर से बहने लगा। लेकिन इसी दौरान स्थानीय शासकीय स्कूल बेड़िया में पढ़ने वाली एक छात्रा महक पिता जर्रार खान पुलिया पर बह रहे पानी के बीच से निकलने की कोशिश के दौरान नदी का जल स्तर बढ़ने से पुलिया के बीच में फंस गई। दरअसल छात्रा महक सुबह बेड़िया कोचिंग के लिए गई थी। वापस आने के दौरान चीतल नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ा। उस समय छात्रा पुलिया पार कर रही थी, और तेजी से पानी पुलिया पर बढ़ने लगा। ऐसी स्थिति में नदी किनारे खड़े एक युवा जफर पठान ने अपनी जान पर खेलकर महक को बचाया।
विज्ञापन


हो सकता था बड़ा हादसा
बता दें कि छात्रा जब पुलिया पार कर रही थी तब नदी में पानी कम था। उसके बीच पुलिया में आते ही पानी एकदम से बढ़ गया और वह फंस गई। नदी में पानी बढ़ता देख कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि एक लड़की बीच पुलिया पर पानी में से निकल रही है और पानी अचानक से बढ़ गया है। उन्होंने उसे बचाने के लिए आवाज भी लगाई। उनकी आवाज सुनकर जफर पठान नाम का युवक दौड़ते हुए पानी के बीच पहुंचा और उस बालिका को पकड़ कर सुरक्षित पुलिया से पार कराया। हालांकि यह इतना खतरनाक था कि अगर दोनों में से किसी का भी पैर फिसलता तो दोनों तेज बहाव में बह जाते। ग्रामीणों ने बताया यदि कुछ समय की भी देरी हो जाती तो बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed