{"_id":"6af7f54dd43cc1467e091e02","slug":"khargone-strong-morning-earthquake-tremors-shake-ground-4-5-magnitude-sparks-panic-as-residents-rush-outdoor-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगोन: सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, 4.5 तीव्रता से मची अफरा-तफरी, घर से बाहर निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगोन: सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, 4.5 तीव्रता से मची अफरा-तफरी, घर से बाहर निकले लोग
Sat, 14 Nov 2026 11:14 AM IST
खरगोन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: खरगोन ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:14 AM IST
सार
शनिवार सुबह खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिससे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए, जबकि स्कूलों में एहतियातन बच्चों को खुले स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
खरगोन में भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। कई स्थानों पर लोग काफी देर तक खुले मैदान और सुरक्षित स्थानों पर खड़े रहे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी जानकारी के अनुसार शनिवार 14 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 15 मिनट 28 सेकंड पर खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे बताई गई है। भूकंप का केंद्र 21.590 उत्तरी अक्षांश और 75.552 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। केंद्र की ओर से जारी नक्शे में इसका स्थान खरगोन, मध्यप्रदेश दर्शाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका स्थान इंदौर से लगभग 129 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम दिशा में था।
विज्ञापन
2 से 3 सेकंड तक महसूस हुआ कंपन
भूकंप के झटके अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय तक महसूस किए गए। स्थानीय लोगों के अनुसार कहीं कुछ सेकंड तो कहीं लगभग 2 से 3 सेकंड तक धरती में कंपन महसूस हुआ। अचानक हुए इस घटनाक्रम से लोग घबरा गए। कई लोग अपने घरों से बाहर निकलकर एक-दूसरे से भूकंप के अनुभव साझा करते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी झटके महसूस होने की खबरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: इंदौर: जानलेवा साबित हो रही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, रानीपुरा और छावनी से डेढ़ लाख के प्रतिबंधित पैकेट जब्त
स्कूल में बच्चों को बाहर निकाला
भूकंप का असर स्कूलों में भी देखने को मिला। जैतापुर क्षेत्र के एक स्कूल में कंपन महसूस होने के बाद एहतियात के तौर पर बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकालकर खुले स्थान पर खड़ा किया गया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया।
केंद्र ने दर्ज की 4.5 तीव्रता
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट सामने आने के बाद भूकंप की तीव्रता और केंद्र की आधिकारिक जानकारी भी स्पष्ट हुई। फिलहाल जिले में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

