फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone Riot: On the marriage of Lakshmi, Shivraj said, keep taking blessings of your maternal uncle, may you get a happy world, also announced this

Khargone Riots: लक्ष्मी के विवाह पर शिवराज बोले- मामा की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले, यह घोषणा भी की

Sat, 21 May 2022 04:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 21 May 2022 04:39 PM IST
सार

खरगोन के संजय नगर त्रिवेणी चौक की लक्ष्मी मुछाल की शादी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियों कॉन्फ्रेंस से जुड़ कर नवदंपती को शुभकामनांए दीं। वे लक्ष्मी से बोले- मामा की दुआएं लेती जा तुझको सुखी संसार मिले।

विज्ञापन
Khargone Riot: On the marriage of Lakshmi, Shivraj said, keep taking blessings of your maternal uncle, may you get a happy world, also announced this
खरगोन की बेटी लक्ष्मी की शादी शामिल हुए मंत्री कमल पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंगों की आग में झुलसे खरगोन में जीवन पटरी पर लौट रहा है। संजय नगर त्रिवेणी चौक की लक्ष्मी मुछाल की शादी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। उन्होंने लक्ष्मी को सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। वे लक्ष्मी से बोले- मामा की दुआएं लेती जा तुझको सुखी संसार मिले। सीएम ने प्रभावितों के लिए अतिरिक्त सहायता की घोषणा भी की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन


खरगोन दंगों में दंगाइयों ने लक्ष्मी की शादी का सामान लूट लिया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेटी की शादी की तैयारी के साथ पूरी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ली थी। शादी में लक्ष्मी के परिवार के साथ ही शासन-प्रशासन भी घराती बने। कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल शादी में शामिल हुए। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साधना सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लक्ष्मी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। सीएम ने लक्ष्मी से कहा कि मैं खरगोन आउंगा। लक्ष्मी का विवाह संबंध गुजरात में हुआ है। मुख्यमंत्री ने वर दीपक संघवी को भी बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री से बातचीत के समय वर-वधु सहित वधु के मायके के परिजन भावुक थे। लक्ष्मी के माता-पिता नहीं हैं। परिवार में लक्ष्मी के बड़े भाई सतीश और भाभी सपना के अलावा उनके दो बच्चे और छोटा भाई लक्की शामिल हैं। पूरे परिवार के पालन-पोषण का दायित्व सतीश मुछाल ही करते हैं। गत 10 अप्रैल को हुए दंगों में लक्ष्मी मुछाल के मकान में उपद्रवकारियों ने सामान भी लूट लिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 
दंगा प्रभावितों को बांटे 1.31 लाख रुपये
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दंगा प्रभावित परिवारों को पूरी सहायता सरकार ने अपनी तरफ से की है। अतिरिक्त सहायता भी दी जा रही है। वाहनों को क्षति, सामान की क्षति पर प्रभावितों को अतिरिक्त राशि राज्य सरकार देगी।  खरगोन के दंगा प्रभावितों को पूर्व में एक करोड़ 31 लाख 32 हजार 855 रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री कहा कि घोषित सहायता के अनुपालन में प्रभावितों को अतिरिक्त रूप से 70 लाख 95 हजार रुपये प्रदाय किए जाएंगे।



वर-वधु को भरोसा दिलाया-सरकार उनके साथ 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मांगलिक प्रसंग के अवसर पर वर-वधु सहित सभी बारातियों को मेरी बधाई। यह परिवार अकेला नहीं है। सरकार आपके साथ है। मध्य प्रदेश की जनता भी आपके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं इस विवाह के लिए की गई। खरगोन में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। इस परिवार में बिटिया की शादी के लिए इकट्ठा किए गए सामान की भी लूटपाट हो गई थी। नुकसान करने वालों से वसूली के लिए कानूनी प्रावधान किए गए हैं।  
 
नवदंपती को एक्टिवा, वॉशिंग मशीन समेत जरूरी सामान
नवदंपती को वाशिंग मशीन, एक्टिवा सहित घरेलू उपयोग का सामान दिया गया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी के भाई सतीश से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की। सतीश ने कहा कि मैं दंगे की घटना के समय टूट गया था। जनप्रतिनिधियों ने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया था। विवाह में हो रहे खर्च की चिंता थी। आज मैं मुख्यमंत्री से बातचीत कर बहुत प्रसन्न हूं।  मुख्यमंत्री ने गुजरात से आए समस्त बरातियों का स्वागत भी किया। मुख्यमंत्री से गुजरात के भाभर जिला बनासकांठा की प्रिया कुशवाह से भी बातचीत की। कमिश्नर इंदौर डॉ. पवन शर्मा, कलेक्टर खरगोन कुमार पुरुषोत्तम सहित अनेक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी विवाह में आए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed