फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone nuisance: After 25 days, the delegation of Congress reached to meet the victims, the public heard the truth

खरगोन उपद्रव: 25 दिन बाद पीड़ितों से मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, जनता ने सुनाई खरी-खोटी

Thu, 05 May 2022 06:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 05 May 2022 06:13 PM IST
सार

खरगोन हिंसा के पीड़ितों से गुरुवार को मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों ने कांग्रेस नेताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Khargone nuisance: After 25 days, the delegation of Congress reached to meet the victims, the public heard the truth
पीड़ितों के साथ कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन हिंसा के पीड़ितों से 25 दिन बीत जाने के बाद गुरुवार को मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों ने कांग्रेस नेताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें खरगोन में रामनवमी पर दो समुदायों में हुए बवाल के बाद से कर्फ्यू लगा दिया गया था, हिंसा के करीब 25 दिन बीत जाने के बाद गुरुवार को शहर में लगे सभी प्रतिबंधों को हटा लिया गया है। यहां अब हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

कर्फ्यू के खत्म होने के बाद कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हिंसा में पीड़ित लोगों से मुलाकात करने जिला मुख्यालय पहुंचा था।प्रतिनिधिमंडल में सज्जन सिंह वर्मा, बाला बच्चन, मुकेश नायक, अलीम शेख और गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल के साथ विधायक रवि जोशी सबसे पहले घायल शिवम शुक्ला के घर पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। इस दौरान शिवम के परिजनों ने कांग्रेसी दल को नसीहत दी कि राजनीति छोड़ मानवता के आधार पर काम करें। शिवम के घर के बाद प्रतिनिधिमंडल भावसार मोहल्ला, तवड़ी चौक, संजय नगर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से लौटने के दौरान गौशाला मार्ग पर पीड़ितों ने प्रतिनिधिमंडल को घेरा और जमकर खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल वहां से निकल गया। जब प्रतिनिधिमंडल सुभिषि हॉस्पिटल पहुंचा तो यहां मौजूद मुस्लिम समाज लोगों ने भी प्रतिनिधि मंडल पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मुस्लिम क्षेत्रों में निरीक्षण न करने का आरोप लगाया, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुस्लिम बस्तियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed