{"_id":"64143e0ad045cc068d020eb3","slug":"khargone-news-big-action-on-ration-mafia-truck-seized-with-625-bags-of-pds-rice-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone News: राशन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, पीडीएस के 625 कट्टे चावल सहित ट्रक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone News: राशन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, पीडीएस के 625 कट्टे चावल सहित ट्रक जब्त
Fri, 17 Mar 2023 03:46 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:46 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पीडीएस के राशन माफिया पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 625 कट्टे चावल सहित ट्रक जब्त किया गया है।
विज्ञापन
खरगोन में एक ट्रक भरकर चावल जब्त किया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में सरकारी राशन की कालाबाजारी की खबरें अब आम हो चली है। गरीबों के राशन पर डाका डालने वालों का पेट भरने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रदेश में आये-दिन पीडीएस के राशन की कालाबाजारी की खबरें लगातार आ रही हैं। मध्य-प्रदेश की खरगोन पुलिस ने राशन माफिया पर बड़ी कार्यवाही करते हुए पीडीएस के राशन से भरे ट्रक को जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से मिली जानकारी पर इस कार्रवाई में 625 चावल से भरे कट्टे (बोरे) सहित ट्रक को भी जब्त किया है। यह पलसूद ले जाया जा रहा था। खरगोन जिले की ऊन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक रणछोड़ पिता गोविंद पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार किया है। उससे आगे पूछताछ जारी है ।
विज्ञापन
खरगोन के उन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरकारी राशन से भरा एक ट्रक खरगोन से निकलकर जुलवानिया की तरफ जा रहा है। खबर की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने ग्राम बड़ा फाटा पर चेकपोस्ट लगाकर इस ट्रक को पकड़ लिया। जब ट्रक क्रमांक MH18BG6525 को पुलिस ने रोका तो ट्रक का ड्राइवर ट्रक में रखे चावल के कट्टों के बारे में सही से कोई जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो ट्रक ड्राइवर ने अपना नाम रणछोड़ निवासी भिकारी जिला धार का होना बताया। चावल से भरा सारा माल खरगोन के औरंगपुरा से हरिओम ट्रेडर्स के मालिक किशोर रघुवंशी के गोडाउन से भरकर वह पलसूद ले जा रहा था।
विज्ञापन
625 कट्टे चावल सहित ट्रक किया जब्त
पुलिस ने जब ट्रक में रखें चावल के कट्टों की गिनती की तो कुल 625 कट्टे निकले, जोकि गरीबों को कई शासकीय योजनाओं के माध्यम से बंटने वाले पीडीएस के राशन के थे । पुलिस ने सभी 625 कट्टों जिनकी बाजार में कीमत लगभग 7,60,656 रु आंकी जा रही है सहित ट्रक को भी जब्त कर लिया है, और ट्रक ड्राइवर रणछोड़ को गिरफ्तार कर उस पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आगे पूछताछ की जा रही है ।
