{"_id":"5f896ba2ec91fd3fc95574a9","slug":"khargone-fake-job-cards-scam-photos-of-deepika-padukone-seen-on-mnrega-amount-of-wages-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में मनरेगा मजदूर बनीं दीपिका पादुकोण! हजारों रुपये खाते से निकाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में मनरेगा मजदूर बनीं दीपिका पादुकोण! हजारों रुपये खाते से निकाले गए
Fri, 16 Oct 2020 03:19 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 16 Oct 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण की तस्वीर वाला मनरेगा जॉब कार्ड
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की एक ग्राम पंचायत में फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सहित अन्य अभिनेत्रियों की तस्वीर रोजगार गारंटी जॉब कार्ड पर लगाकर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। इस फर्जीवाड़े को पंचायत सचिव और रोजगार सहायक ने मिलकर अंजाम दिया है।
विज्ञापन
जिले में ऑनलाइन जॉब कार्ड पर ग्रामीण महिला-पुरुषों की तस्वीर की जगह पर अभिनेत्री की तस्वीरें लगाई गईं हैं। इतना ही नहीं इन जॉब कार्ड्स पर मजदूरी की राशि भी जारी की गई है। वहीं कई ग्रामीणों को यह तक नहीं पता है कि उनके नाम से राशि जारी हुई है क्योंकि वे कभी काम पर नहीं गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों के पास जो जॉब कार्ड मौजूद हैं उनके क्रमांक में अंतर है। कुछ किसान ऐसे हैं जिनके पास 50 एकड़ जमीन होने के बावजूद उनके नाम पर फिल्म अभिनेत्रियों की तस्वीर वाले जॉब कार्ड बने हुए हैं। झिरनिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत पीपलखेड़ा नाका में 15 जॉब कार्ड ऐसे हैं जिन पर अभिनेत्रियों की तस्वीर लगी हुई है।
विज्ञापन
गांव के ऐसे ही एक किसान हैं मनोज दुबे जिनके पास लगभग 50 एकड़ जमीन है। उनका कहना है कि मैंने कभी जॉब कार्ड नहीं बनवाया और न ही मैं कभी मजदूरी पर गया। मंत्री और सचिव ने मेरा फर्जी कार्ड बनाया और 30,000 रुपये निकाले हैं। मेरे कार्ड पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की तस्वीर लगी है। हम इसकी शिकायत करेंगे।
वहीं मामला सामने आने के बाद आईएएस अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ गौरव बैनल ने कहा है कि ये मामला अभी संज्ञान में आया है। इसमें 11 जॉब कार्ड की जानकारी मौजूद है। इसमें कथित तौर पर अभिनेत्रियों की तस्वीर लगी हुई है। पिछले कुछ दिनों में राशि निकाली गई है और मस्टररोल भरे गए हैं। जांच में पता चलेगा कि ये जॉब कार्ड किस तरह से जारी किए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
