फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Vehicle of farmers returning after selling onion crop meets with accident in khandwa

Khandwa: प्याज की फसल बेचकर लौट रहे किसानों का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

Tue, 21 Nov 2023 01:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 Nov 2023 01:42 PM IST
सार

Khandwa: मध्य प्रदेश के खंडवा में अपनी फसल की उपज बेचकर वापस घर आ रहे किसानों का वाहन मंगलवार अल सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अचानक हुई इस दुर्घटना में दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं किसानों के वाहन के ड्राइवर सहित वाहन में सवार 2 किसान  भी गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर घायल होने के चलते इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Vehicle of farmers returning after selling onion crop meets with accident in khandwa
दो किसानों की मौके पर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा जिले के बमन गांव आखई के रहने वाले किसान इंदौर से अपनी प्याज की उपज बेचकर वापस सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात खंडवा लौट रहे थे। इसी बीच किसानों का टवेरा वाहन ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे आईसर वाहन से टकरा गया। दुर्घटना इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बड़वाह के लालपुर फाटक के पास हुई । इस दुर्घटना में दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्रायवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


टवेरा वाहन में आठ किसान थे सवार
दुर्घटना में मरने वाले किसान महेंद्र पिता किशन मालवीय और रोहित पिता नानकराम गुर्जर बताए जा रहे हैं। वहीं गणेश और पंकज सहित एक अन्य किसान की हालत गंभीर है, जिन्हें तत्काल बड़वाह से इंदौर रेफर कर दिया गया है। साथ ही अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि किसानों के टवेरा वाहन में आठ किसान सवार थे और यह सभी खंडवा के बमनगांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं। मृतकों के परिजन ने बताया कि सभी किसान अपनी प्याज की फसल बेचने इंदौर गए थे। 

विज्ञापन

कुल तीन लोग घायल 
वहीं सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे ग्रामीण सुगन चंद पटेल ने बताया कि यह सभी किसान खंडवा के पास बमन गांव आखई के निवासी थे और यह सभी किसान लोग थे और इंदौर की मंडी में अपनी प्याज की फसल बेचकर वापस खंडवा आ रहे थे। तभी रास्ते में बलवाड़ा के पास इनका एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और ड्राइवर घायल है। जिसको एंबुलेंस की सहायता से अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर पहुंचाया है। साथ ही दो लड़कों के भी हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, इस तरह कुल तीन लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed