फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Two vicious criminals who looted one lakh rupees from a farmer were nabbed

Khandwa: खुद को अमीर दिखाने किसान ने दुकान पर अनजान लोगों को बताई पास की रकम, लुटेरों ने सुना और कर दी वारदात

Wed, 29 May 2024 10:23 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 29 May 2024 10:23 AM IST
सार

MP: खंडवा पुलिस ने बीते दिनों एक किसान के साथ हुई लाख रुपए की लूट करने वाले दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा है। दरअसल बदमाशों ने चाय की दुकान पर किसान को बात करते सुन लिया था कि उसके पास लाख रुपए हैं।

विज्ञापन
Two vicious criminals who looted one lakh rupees from a farmer were nabbed
कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी

विस्तार

खंडवा की कोतवाली थाना पुलिस ने एक बाइक सवार किसान से दिनदहाड़े लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पीड़ित किसान रामकरण ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसके साथ रतागढ़ में दो लोगों ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने हरसूद थाना क्षेत्र के दो आरोपियों दुर्गा प्रसाद और नाजर शाह को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने 1 लाख रुपय की लूट करना कबूल किया।
विज्ञापन


वहीं मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी दिलीप सिंह देवड़ा ने बताया कि घटना के वक्त आरोपियों और किसान की मोबाइल लोकेशन एक ही पाई गई, जिसके बाद की गई जांच में आरोपियों से लूट के रुपये भी बरामद कर लिए गए। वहीं इस मामले में पीड़ित किसान का गैर जिम्मेदाराना रवैया भी सामने आया है, जिसमें उसने ही अपने पास रुपयों से भरी थैली होना अनजान लोगों को चाय की दुकान पर बताया। इस दौरान वहां मौजूद आरोपियों ने इसे सुनकर किसान को पहले विश्वास में लिया, फिर आगे जाकर घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


वहीं इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी ग्रामीण राजेश रघुवंशी ने बताया कि बीते 22 तारीख को हरसूद के दमदमा क्षेत्र के एक किसान अपनी बाइक से ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए पैसे लेकर खंडवा के लिए निकले थे, लेकिन खंडवा पहुंचने के पहले ही इन्हें दो मोटरसाइकिल सवारों ने रास्ते में रोका और इनसे पैसे छीनकर इनके साथ मारपीट कर भाग गए थे। इसके बाद से ही पुलिस ने मामला दर्ज कर इसमें जांच शुरू की, तो मालूम चला कि जब यह घर से निकले थे तो उन्होंने रास्ते में किसी को बताया था कि वे ट्रैक्टर की किश्त जमा करने एक लाख रूपए लेकर जा रहे हैं। इस दौरान दोनों आरोपियों ने इनकी बात सुन ली थी और खंडवा आने के पहले इन्हें रोककर उनके साथ यह वारदात कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed