फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa young man who came to stab someone became victim himself death happened in stabbing due to old enmity

Khandwa: चाकू मारने आया युवक खुद ही हुआ शिकार, पुरानी रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी में मौत, जानें पूरा मामला

Mon, 17 Jun 2024 09:27 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 17 Jun 2024 09:27 PM IST
सार

शुभम के चचेरे भाई योगेश ने प्रेम-प्रसंग के चलते कुछ समय पहले इंदौर में आत्महत्या कर ली थी। इसी रंजिश के कारण शुभम अपने दोस्त के साथ नरेंद्र को मारने उसके घर पहुंचा था। उसे चाकू भी मारा, लेकिन उसके चाकू का हैंडल टूट गया।

विज्ञापन
Khandwa young man who came to stab someone became victim himself death happened in stabbing due to old enmity
खंडवा में हुई चाकूबाजी में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में रविवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में सोमवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब मालूम चला कि इस घटना में मारा गया युवक खुद अपने ही चाकू का शिकार हो गया। इस घटना में मृतक शुभम अपने दोस्त के साथ अनुपम नगर में रहने वाले नरेंद्र को मारने उसके घर पहुंचे थे। जहां शुभम ने नरेंद्र पर चाकू से वार भी किया। लेकिन इसी बीच चाकू टूट जाने और टूटा हुआ हिस्सा नरेंद्र के उठा कर उसे शुभम को ही मार देने से, इलाज के दौरान शुभम की मौत हो गई। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें यह पूरी घटना कैद हो गई। वहीं, यह मामला दोनों परिवारों के बीच के एक प्रेम-प्रसंग और उसके बाद शुभम के भाई की आत्महत्या के चलते हुई पुरानी रंजिश का होना सामने आया है।

विज्ञापन


खंडवा नगर में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक युवक अपने ही चाकू का शिकार बन गया। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक शुभम और उसका दोस्त बाइक से नरेंद्र सावनेर के घर पहुंचे थे। जहां वह अपने घर के बाहर उसकी बाइक पर ही बैठा हुआ था। इसी दौरान शुभम ने नरेंद्र से विवाद करते हुए उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन इसी बीच नरेंद्र ने खुद को बचाने की भी कोशिश की, जिसमे चाकू टूटकर नरेंद्र की जांघ में फंस गया और उसका केवल हत्था शुभम के हाथ में बचा, जिससे शुभम लगातार वार करता रहा। हालांकि, इस विवाद दौरान ही नरेंद्र ने अपनी जांघ में फंसा चाकू निकाल लिया था और जाते-जाते शुभम को उसके सीने में मार दिया। इन घटना के बाद दोनों ही युवकों के परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां खून अधिक बहने की चलते शुभम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच लड़का-लड़की के प्रेम-प्रसंग को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते यह पूरा विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हुई यह चाकूबाजी की घटना
खंडवा पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों परिवारों में लड़का-लड़की के प्रेम-प्रसंग को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही थी। दरअसल, शुभम के चचेरे भाई योगेश ने प्रेम प्रसंग के चलते कुछ समय पहले इंदौर में आत्महत्या कर ली थी। इसी रंजिश के कारण शुभम अपने दोस्त के साथ नरेंद्र को मारने उसके घर पहुंचा था। उसे चाकू भी मारा, लेकिन उसके चाकू का हैंडल टूट गया। बाद में वह हाथों से ही नरेंद्र पर कई बार वार करते हुए सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। इधर, घायल नरेंद्र ने यही चाकू उठाकर अपने पास रख लिया और जब शुभम वापस जा रहा था। ठीक उसी समय सीने के पास उसने भी शुभम को वही टूटा हुआ चाकू मार दिया।


दोनों ही पक्षों पर किया है मामला दर्ज
खंडवा नगर पुलिस अधीक्षक अरविंद तोमर ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली, वैसे ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। कल रात की घटना है, जिसमे दो लोगों के बीच महिला को लेकर पुराने विवाद में चाकूबाजी की घटना हुई थी। इसमें एक युवा की मौत हो गई है। वहीं, दूसरा युवक घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है, जिसमें एक युवक अस्पताल में भर्ती होने से उसकी गिरफ़्तारी शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed