फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa weather has been sunny and rainy at some places people says weather is dry

Khandwa: अब तक कहीं धूप तो कहीं बारिश का रहा मौसम, लोग बोले- सूखा-सूखा है समां, ऐसे में बादलों तुम हो कहां

Thu, 11 Jul 2024 09:49 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 11 Jul 2024 09:49 AM IST
सार

खंडवा में अब तक रुक-रुककर बूंदाबांदी हो रही है, जिसे खंड वर्षा भी कहते हैं। यानी एक स्थान पर बारिश तो दूसरे हिस्से में तेज धूप निकलती है। अभी तक जुलाई में कहीं-कहीं हल्की और मध्यम बारिश जरूर हुई है, जिसे सिर्फ बूंदाबांदी ही कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Khandwa weather has been sunny and rainy at some places people says weather is dry
शहर में अब हो रही अच्छी बारिश का इंतजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में मानसून अजीब खेल खेल रहा है। अंडमान से उठ रहा मानसून केरल से आने वाली हवाओं के बहाव में यहां तक नहीं पहुंच पा रहा है। बता दें कि निमाड़ क्षेत्र में मुंबई से आने वाले मानसून का आसरा रहता है। लेकिन वह भी खंड-खंड होकर ग्वालियर की तरफ चला गया है।

विज्ञापन


अब यहां लोगों को गुरू पूर्णिमा पर्व तक का इंतजार है, जिसके बाद जोरदार बारिश होने की संभावना बनी रहती है। खेतों में हल्की जमीन वाली फसलें कुम्हला रही हैं, जिन्हें देखकर किसानों की धुकधुकी अभी से बंध गई है। क्योंकि इनमें से कई किसानों ने कर्ज लेकर फसल बोई है, तो इनमें से ही कईयों को आने वाली फसल से बच्चों की शादी और स्कूल की फीस की जुगत करना है।
विज्ञापन


हालांकि, कुछ क्षेत्रों में तो बारिश ने कहर मचा रखा है। इधर, निमाड़ समेत आसपास के जिलों में मौसम की बेरुखी से आमजन के साथ-साथ अन्नदाता किसान अधिक परेशान हैं, जिन्होंने फिलहाल के लिए सिंचाई कर फसलें तो बचा ली हैं। लेकिन अगले दो से तीन दिन में यदि बारिश नहीं हुई तो, खेतों में खड़ी फसलों पर कीट प्रकोप का अंदेशा बढ़ जाएगा। बता दें कि अगले पंद्रह दिनों में मानसून का लगभग आधा सीजन खत्म हो जाएगा, लेकिन शहरवासियों को अब भी बारिश की अच्छी झड़ी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई महीना भी लगभग आधा खत्म होने को है और अब तक मानसूनी नक्शे पर बारिश के सिस्टम ऊपरी हिस्से से ही गुजर जा रहे हैं। इसलिए प्रदेश के अन्य जिलों में अच्छी बारिश तो हो रही है, लेकिन यहां का कोटा पूरा नहीं हो पा रहा। यहां अब तक रुक-रुक कर ही बूंदाबांदी हो रही है, जिसे खंड वर्षा भी कहते हैं। यानी एक स्थान पर बारिश तो दूसरे हिस्से में तेज धूप निकलती है। अभी तक जुलाई में कहीं-कहीं हल्की और मध्यम बारिश जरूर हुई है, जिसे सिर्फ बूंदाबांदी ही कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed