फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   The illegal business of hashish was being carried out in Indore by bringing it from Bihar

Khandwa News: बिहार से लाकर इंदौर में चला रहा था चरस का काला कारोबार, 18.50 लाख की चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2024 10:45 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 06 Jun 2024 10:45 AM IST
सार

खंडवा सीएसपी अरविंद तोमर ने बताया कि आरोपी के पास से 3 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 50 हजार रुपए है। आरोपी तस्कर कुछ महीने पहले ही जेल से छूटा था। बाहर आकर वह फिर चरस बेचने लग गया। 

विज्ञापन
The illegal business of hashish was being carried out in Indore by bringing it from Bihar
पुलिस गिरफ्त में आया इंदौर का चरस तस्कर

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने लोगों को नशे का आदि बनाने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार से चरस की खेप लाकर इंदौर में नशे का काला कारोबार करता था। इसके लिए  वह इंदौर से खंडवा का सफर बस से करने के बाद, खंडवा से बिहार तक का सफर ट्रेन के जरिए पूरा करता था। इस बार बिहार से नशे की खेप लाते हुए जब वह खंडवा रेलवे स्टेशन पर उतरा तो पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस की टीम ने स्टेशन से बाहर निकलते ही पार्किंग एरिया में उसे पकड़ लिया । इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के पास से 18.5 लाख की चरस जब्त की है।

विज्ञापन


इंदौर में बिकती थी 300 से 500 रुपये की पुड़िया
जानकारी के अनुसार आरोपी कुछ महीने पहले ही इसी तरह के अपराध में 10 साल की सजा काटकर आया है। जेल से निकलने के बाद वह फिर नशे के काले कारोबार में लिप्त हो गया। फिलहाल पुलिस ने उसे एक दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में उसने इंदौर के चंदन नगर में 300 से 500 रुपए में पुडिया बनाकर चरस बेचना बताया है। आरोपी युवक समीरूद्दीन शेख पिता सरफुद्दीन शेख (35) चंदन गुरु अखाड़े की गली बड़वाली चौकी मल्हारगंज इंदौर का का रहने वाला है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी से 18.5 लाख की चरस जब्त
खंडवा सीएसपी अरविंद तोमर ने बताया कि आरोपी के पास मिले कपड़े के थैले की तलाशी ली गई तो इसमें एक प्लास्टिक की थैली में चरस मिला। आरोपी से 3 किलो 700 ग्राम चरस बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख 50 हजार रुपए है। उस पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से बचने करता था बस का इस्तेमाल
इंदौर निवासी समीरुदीन शेख को एनडीपीएस एक्ट में दस साल की सजा हुई थी। कुछ माह पहले ही वह जेल से छूटा है। इसके बाद फिर चरस के इस काले कारोबार में लग गया। पुलिस से बचने के लिए वह बस में बैठकर खंडवा आता था और यहां से ट्रेन में सवार होकर बिहार जाता था। इस बार बिहार से वापस आते समय वह खंडवा की कोतवाली पुलिस के हाथ लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed