फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Tribal Minister suspended principal in charge of Khalwa Girls High School know reason

Khandwa: खालवा कन्या हाईस्कूल की प्रभारी प्राचार्य को आदिम जाति मंत्री शाह ने किया निलंबित, जानें क्या है कारण

Sat, 26 Oct 2024 10:25 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 10:25 PM IST
सार

निलंबित प्राचार्य के द्वारा बोर्ड परीक्षा 2024 के दिशा-निर्देशों के विपरीत हाईस्कूल प्रायोगिक परीक्षा के विज्ञान विषय का प्रायोगिक कार्य कराने का प्रयास किया गया था। इस संबंध में प्रतिमा वाथप को कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया था।

विज्ञापन
Khandwa Tribal Minister suspended principal in charge of Khalwa Girls High School know reason
मंत्री विजय शाह ने प्रभारी प्राचार्य शिक्षिका को किया निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय कन्या हाईस्कूल खालवा की प्रभारी प्राचार्य प्रतिमा वाथप को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के बाद उनके खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ प्रदेश के आदिम जाति कल्याण विभाग के मंत्री विजय शाह को लंबे समय से शिकायतें भी मिल रही थीं।

विज्ञापन


इसी दौरान मंत्री शाह के सामने जब बोर्ड परीक्षा से संबंधित प्रैक्टिकल का मामला आया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने तुरन्त विभाग की सहायक आयुक्त एवं जिला कलेक्टर को निर्देश दिए थे कि इस मामले की सघन जांच करते हुए उचित कार्रवाई की जाए। बताया जाता है कि प्रभारी प्राचार्य प्रतिमा जहां भी पोस्टेड रहीं हैं, वहां आर्थिक अनियमितताएं उजागर हुई हैं।
विज्ञापन


मंत्री बोले, आर्थिक अनियमितता बर्दाश्त नहीं
मंत्री विजय शाह ने बताया कि ट्राइबल क्षेत्र में आदिवासी बच्चों के उचित अध्ययन और विकास के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार काफी व्यवस्थाएं कर रही है। उनकी सुविधाओं के लिए बजट भी उपलब्ध करा रही है। ऐसे में यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी ढंग से काम नहीं करता एवं आर्थिक अनियमितता करता है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विभाग की सहायक आयुक्त आशा चौहान ने बताया कि प्रतिमा वाथप को निलंबन की अवधि में शासकीय हाईस्कूल झिंझरी में अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बना मुख्य कारण
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बीजेपी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य (मूल पद माध्यमिक शिक्षक) शासकीय कन्या हाईस्कूल खालवा विकास खंड खालवा के द्वारा बोर्ड परीक्षा 2024 के दिशा-निर्देशों के विपरीत, हाईस्कूल प्रायोगिक परीक्षा के विज्ञान विषय का प्रायोगिक कार्य कराने का प्रयास किया गया था। इसके संबंध में प्रतिमा वाथप को कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया था। उनके द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण का उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया था। इसके अलावा संस्था की सामग्री नीलामी भी शासन के नियमानुसार जिला स्तरीय समिति से न कराया जाकर, स्वयं ही सामग्री नीलाम किया जाना पाया गया था।


निलंबन अवधि में मिलेगा जीवन निर्वाह भत्ता
बताया जा रहा है कि इसके पहले भी प्रभारी प्राचार्य प्रतिमा के द्वारा कई बार आर्थिक अनियमितताएं की जा चुकी हैं। सहायक आयुक्त के मुताबिक, प्रतिमा वाथप द्वारा महाविद्यालयीन अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास खंडवा में मई एवं जून माह 2023 तक खाद्यान्न सामग्री की कुल राशि 81,523 रुपये के देयक प्रस्तुत किए गए हैं, जिसमें कई तरह की अनियमितताएं पाई गई हैं। उसके बाद अब निलंबन आदेश के मुताबिक, इनका मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झींझरी रहेगा तथा निलंबन काल में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed