{"_id":"66b6cd93e1f3d3c1dc04d94d","slug":"police-reached-the-thief-by-matching-fingerprint-then-one-theft-was-revealed-free-with-the-other-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1982052-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: फिंगरप्रिंट मैच कर चोर तक पहुंची पुलिस, फिर हुआ दो चोरियों का खुलाया, हिस्ट्रीशीटर है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: फिंगरप्रिंट मैच कर चोर तक पहुंची पुलिस, फिर हुआ दो चोरियों का खुलाया, हिस्ट्रीशीटर है आरोपी
Sat, 10 Aug 2024 09:35 AM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 09:35 AM IST
सार
खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया कि चोरी के आरोपी को मूंदी और सनावद थाना की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दोनों थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात कबूल की है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पूछताछ में हुआ एक और चोरी का खुलासा
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पकड़ते हुए पुलिस ने दो बड़ी चोरियों का खुलासा किया है। यह खुलासा तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मौके पर मिले फिंगरप्रिंट की बदौलत किया गया है। दरअसल, चोरी बीते 20 जुलाई की थी, जब जिले के मूंदी थाना अंतर्गत एक घर से जेवरात और नगदी चोरी हुए थे। पुलिस ने मौके पर मिले फिंगरप्रिंट की बारीकी से जांच की और पुलिस रिकॉर्ड से उसे मैच किया गया। इस दौरान एक ही थाने में दर्ज 17 से अधिक चोरी और नकबजनी के अपराध करने वाले शातिर चोर से इसका मिलान कर उसकी तलाश की गई और फिर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बदमाश ने इसके साथ ही एक और चोरी की घटना को कबूल किया। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ कर रही है।
खंडवा जिले के ग्राम जलवा बुज़ुर्ग में 20 जुलाई को एक घर से सोने चांदी के गहने और 50 हजार रुपये की चोरी की वारदात का मामला सामने आया था। मूंदी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और वहां मिले फिंगर प्रिंट की मदद से आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी देवेंद्र खरगोन जिले के सनावद का निगरानी बदमाश है उसने जलवाबुजुर्ग गांव के साथ ही सनावद में भी चोरी करने की वारदात कबूला की। आरोपी ने मूंदी थाना क्षेत्र के जलवाबुज़ुर्ग गांव में रविन्द्र पिता भीमसिंह के घर में घुसकर सोने चांदी के गहने समेत 50,000 रुपये चोरी किए थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, उससे और भी चोरी की वारदात के खुलासे हो सकते हैं।
चोरी और नकबजनी के 17 मामले पहले से दर्ज
खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि मूंदी थाने के जलवा बुजुर्ग गांव में 20 जुलाई को एक नकबजनी की घटना हुई थी। वारदात में घर से जेवरात और अन्य सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने जो सबूत मौके पर मिले थे, जिसमें फिंगरप्रिंट और अन्य चीज थी, उनका मिलान कर सनावद के एक निगरानी शुदा बदमाश देवेंद्र पिता राम सिंग को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ थाना सनावद में चोरी और नकबजनी के 17 मामले पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन
और भी घटनाओं में हो सकता है आरोपी का हाथ
एसपी राय ने बताया कि मामले में ग्रामीण एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में थाना मूंदी और सनावद की टीम ने आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने थाना मूंदी की घटना के साथ सनावद में एक और घटना करने की बात कबूल की है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर चोरी का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। आशंका है कि आरोपी का और भी घटनाओं में हाथ हो सकता है। ऐसे इसे लेकर भी पूछताछ की जा रही है।