फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Omkareshwar News Students sit on dharna to stop transfer of teacher submit application to SDM

Omkareshwar News: शिक्षक का ट्रांसफर रुकवाने के लिए धरने पर बैठी छात्राएं, एसडीएम को सौंपा आवेदन

Tue, 08 Oct 2024 06:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 08 Oct 2024 06:21 PM IST
सार

एसडीएम ने आवेदन लेकर संबंधित विभाग तक छात्राओं का आवेदन पहुंचाने की बात कही है। लेकिन छात्राएं एसडीएम परिसर में ही धरने पर बैठ गई और मांग करने लगी कि हमारे सर का ट्रांसफर अभी का अभी रोका जाए।

विज्ञापन
Omkareshwar News Students sit on dharna to stop transfer of teacher submit application to SDM
धरने पर बैठी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में बड़वाह के सीएम राइस स्कूल में अध्यनरत कक्षा 12वीं के वाणिज्य संकाय की छात्राओं ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम प्रताप कुमार आगस्या को एक आवेदन दिया। इसमें छात्राओं ने स्कूल में अर्थशास्त्र के शिक्षक अनिल वर्मा के स्थानांतरण को रोकने की मांग की। 

विज्ञापन


बता दें कि एसडीएम ने आवेदन लेकर संबंधित विभाग तक छात्राओं का आवेदन पहुंचाने की बात कही। लेकिन छात्राएं एसडीएम परिसर में ही धरने पर बैठ गई एवं मांग करने लगी कि हमारे सर का ट्रांसफर अभी का अभी रोका जाए। छात्राओं कहना था कि सर का ट्रांसफर अगर बीच सत्र में किया गया तो हमारी पढ़ाई बहुत ही बुरी तरह ज्यादा प्रभावित होगी। एसडीएम के बहुत समझाने के बाद भी छात्राएं एसडीएम परिसर में ही बैठी रही। इसे देखते हुए सीएम राइज स्कूल की प्राचार्य अपने स्कूल शिक्षकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने धरने पर बैठी छात्राओं से बात कर उनको समझाया।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए प्राचार्य ने बताया कि अभी ट्रांसफर की प्रोसेस चल रही है। जो भी अतिशेष शिक्षक हैं, उन्हें उन दूसरे स्कूलों में भेजा जा रहा है, जहां शिक्षकों की कमी है। प्राचार्य का कहना है कि बीच सत्र में सर का ट्रांसफर होने से बच्चों को ऐसा लग रहा है कि उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। प्राचार्य ने कहा कि जो टीचर रहेंगे उनके पीरियड बड़ा दिए जाएंगे, जिससे उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट नहीं आएगी। अंत में प्राचार्य के समझाने पर सारी छात्राएं वहां से स्कूल के लिए रवाना हो गई। अब देखना यह है कि छात्राओं की मांग पर शिक्षा विभाग क्या निर्णय लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed