फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Omkareshwar News: A bus full of passengers hanging on the wall after breaking the railing

Omkareshwar News: रेलिंग तोड़ दीवार पर लटकी यात्रियों से भरी बस, धर्मशाला के पार्किंग में हादसा, सभी सुरक्षित

Sat, 10 May 2025 05:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 10 May 2025 05:31 PM IST
सार

करीब 50 यात्रियों को लेकर बस दीवार में फंस गई, जिससे वह सड़क पर गिरने से बच गई और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
Omkareshwar News: A bus full of passengers hanging on the wall after breaking the railing
दीवार अटकी बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओंकारेश्वर में शनिवार को एक यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर आदिवासी धर्मशाला की सुरक्षा दीवार से टकरा गई। गनीमत रही कि बस सड़क पर गिरने के बजाय दीवार में फंसी रही, जिससे एक बड़ी त्रासदी होते-होते बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा पुराने बस स्टैंड के पास स्थित आदिवासी धर्मशाला के पार्किंग क्षेत्र में हुआ। करीब 50 से अधिक यात्री बस में सवार थे, जब अचानक बस आगे की ओर सरकती हुई धर्मशाला के सामने सड़क किनारे बनी सुरक्षा दीवार पर चढ़ गई। बस का अगला हिस्सा दीवार के बीचोबीच फंस गया, जिससे वह सड़क पर गिरने से बच गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उज्जैन पुलिस ने 29 लाख की ट्रक चोरी का किया खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और बस में बैठे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सकुशल हैं और किसी प्रकार की गंभीर चोट की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बस दीवार पार कर सड़क पर गिर जाती, तो अनेक यात्रियों की जान जा सकती थी। यह ओंकारेश्वर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव की कृपा ही मानी जा रही है कि बस बीच में ही अटक गई और एक भीषण दुर्घटना टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश बीजेपी की वेबसाइट हैक, संदिग्ध साइबर हमला, ओपन करने पर- ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस का जिक्र

इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है कि बस अनियंत्रित कैसे हुई। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि बस का ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे वह ढलान की ओर सरकने लगी। ओंकारेश्वर जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए पार्किंग व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग भी उठने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed