{"_id":"672f8bf3b2739badcf056339","slug":"omkareshwar-discussion-on-granting-pending-licenses-of-boats-in-sailors-association-meeting-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omkareshwar: प्रशासन ने जब्त की अवैध नावें, बैठक में नाविकों को लाइसेंस और नवीन घाट से संचालन का मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Omkareshwar: प्रशासन ने जब्त की अवैध नावें, बैठक में नाविकों को लाइसेंस और नवीन घाट से संचालन का मिला आश्वासन
Sat, 09 Nov 2024 09:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 09 Nov 2024 09:51 PM IST
सार
ओंकारेश्वर में नाविक संघ की बैठक में नर्मदा नदी में नौका संचालन से जुड़े 95 लंबित लाइसेंस और अवैध नावों के समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में खंडवा सांसद पुत्र जयेश पाटिल, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश परिहार और नगर परिषद अध्यक्षपति ने नाविक संघ की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
नाविक संघ की बैठक में उपस्थित हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में चलने वाली अवैध नावों को नगर परिषद व जिला प्रशासन की टीम ने जब्त कर लिया। इन नावों को नवीन घाट पर बांध दिया गया। इस बीच, नाविक संघ की बैठक हुई। इसमें 95 नावों के लंबित लाइसेंस जारी करने को लेकर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन
पूर्व नाविक संघ अध्यक्ष कैलाश भंवरिया ने बताया कि नौका संचालन के 95 लाइसेंस लंबित हैं। इन्हें जारी करने के लिए बैठक में चर्चा हुई। हमारी समस्याओं को सुनने के लिए खंडवा सांसद पुत्र जयेश पाटिल एवं सांसद प्रतिनिधि एवं नगर परिषद अध्यक्ष पति प्रकाश परिहार तथा सीएमओ संजय गीते पहुंचे। पूर्व में कई बार लाइसेंस दिए जाने पर सहमति बनी, लेकिन लाइसेंस जारी नहीं किए।
विज्ञापन
नवीन घाट से संचालन अच्छा विकल्प
अवैध रूप से संचालित हो रही नावों के संबंध में नाविक संघ ने एक विकल्प रखा कि अगर उनको यह लाइसेंस दिए जाते हैं तो उनके पास नवीन घाट एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जहां से वे नाव संचालित करेंगे। नवीन घाट से नाव का संचालन होने पर ओंकार मठ सवारी छोड़ेंगे, जिससे कि यहां से संचालित नावों द्वारा पूरे नगर में यात्री भ्रमण कर सकेंगे। इससे कई लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावनाएं हैं एवं किसी को भी कोई समस्या नहीं होगी यहां पार्किंग का भी पर्याप्त मात्रा में स्थान है एवं यहां से नागर घाट, अभयघाट आसानी से जाया जा सकता है। यह ओंकारेश्वर में एक अच्छा घाट साबित हो सकता है।
विज्ञापन
जल्द करेंगे निराकरण
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के पुत्र जयेश पाटिल एवं सांसद प्रतिनिधि एवं अध्यक्ष पति प्रकाश परिहार एवं नगर परिषद ओंकारेश्वर सीएमओ संजय गीते ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही आप लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, लेकिन इन नावों के बाद एक भी नई अवैध नाव नहीं बनना चाहिए, ताकि आने वाले समय में किसी प्रकार की कोई समस्या खड़ी न हो।
350 नावें, लाइसेंस सिर्फ 186
उल्लेखनीय है कि ओंकारेश्वर में 350 से अधिक नावें हैं, जो नर्मदा नदी में संचालित हो रही हैं। इनमें से 186 के पास लाइसेंस हैं। बाकी के आवेदन नगर परिषद कार्यालय में लंबित हैं। नाविक संघ के अध्यक्ष भोलाराम केवट का कहना है कि जिनके पास लाइसेंस नहीं है उनको नर्मदा नदी से बाहर किया जाए। कई बार खंडवा कलेक्टर एवं नगर परिषद में नागरिक संघ की समस्याओं को लेकर बैठक हो चुकी है लेकिन किसी भी प्रकार कोई निर्णय नहीं हुआ। नगर परिषद व जिला प्रशासन द्वारा जब अवैध नाव के खिलाफ कर्रवाई की गई तो पूरा मामला नेताओं तक पहुंचा। खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के पुत्र जयेश पाटिल ने मोर्चा संभाला और प्रशासन एवं नाविकों बीच आम सहमति बनाकर इस समस्या का हल निकालने के लिए बैठक बुलाई।
