फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   As soon as the bus stopped, the young man got off and jumped into the Narmada river

Khandwa: बस रुकते ही उतरा युवक और लगा दी नर्मदा नदी में छलांग, नाव चला रहे युवकों ने बचाया, हालत गंभीर

Mon, 07 Oct 2024 08:03 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2024 08:03 AM IST
सार

MP: खंडवा जिले में तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के समीप नर्मदा नदी पर बने मोटक्का पुल के ऊपर से एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। छात्र की पहचान इंदौर निवासी कार्तिक प्रजापति के रूप में हुई है। हालांकि उसने इतनी दूर आकर इस तरह से पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास क्यों किया यह अभी जांच का विषय है।

विज्ञापन
As soon as the bus stopped, the young man got off and jumped into the Narmada river
युवक को बचाकर अस्पताल ले जाते आमलोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खंडवा और इंदौर सड़क मार्ग के मध्य मोरटक्का स्थित नर्मदाजी के वाहन पुल से रविवार को एक युवक अचानक नीचे कूद गया। इस दौरान ब्रिज पर मौजूद गोताखोर अर्जुन वर्मा ने यह देख लिया और तुरन्त ही नीचे नदी में नाव चला रहे स्थानीय युवकों को आवाज़ लगाई। जिसके बाद मौके पर जगदीश वर्मा सहित कुछ अन्य गोताखोर पहुंचे, जिन्होंने डूब रहे युवक को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला। युवक की पहचान कार्तिक के रूप में हुई, जिसे उठाकर नाव के सहारे किनारे पर लेकर आया गया, साथ ही तुरन्त मोटक्का पुलिस चौकी को भी इस मामले की सूचना दी गयी। वहीं युवक को बड़वाह स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर मोरटक्का पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। वहीं देर शाम युवक की हालत गम्भीर होने के चलते उसे इंदौर रेफर करने की भी सूचना मिली है।
विज्ञापन


पुलिस के द्वारा ही घायल युवक के इंदौर स्थित परिजनों को भी सूचना दी गई। वहीं जांच में सामने आया कि घटना के दौरान एक लड़की को भी लोगों ने पुल पर भागते हुए देखा था। इधर मोरटक्का चौकी के एएसआई पाटीदार ने बताया कि पुलिस को खबर लगते ही हम लोग मौके पर पहुंचे थे। जहां से घायल युवक को तुरंत एम्बुलेंस से बड़वाह अस्पताल भेज दिया गया था। इस दौरान वहां मौजूद युवक की साथी एक लड़की ने हमे बताया है कि हम लोग कल आये थे। रात्रि रुकने के बाद बस से इंदौर जा रहे थे। इस दौरान मोरटक्का पुल पर बस रुकी, तो युवक कार्तिक प्रजापति छलांग लगाकर कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed