फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News: Governor Mangu Bhai Patel to visit Khandwa on January 21; Viksit Bharat Sankalp Yatra Karyakram

MP News: राज्यपाल मंगू भाई पटेल 21 जनवरी को खंडवा दौरे पर; विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में होंगे शामिल

Wed, 17 Jan 2024 09:49 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 17 Jan 2024 09:49 AM IST
सार

Mangubhai Patel Khandwa Visit: प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का खंडवा में 21 जनवरी को दौरा प्रस्तावित है। इसकी जानकारी लगते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी सिलसिले में डीएम अनूप सिंह ग्राम जामनी गुर्जर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन
MP News: Governor Mangu Bhai Patel to visit Khandwa on January 21; Viksit Bharat Sankalp Yatra Karyakram
ग्राम जामनी गुर्जर पहुंचकर डीएम अनूप सिंह ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल का 21 जनवरी को दौरा होना है। उनका यह दौरा यहां के ग्राम जामनी गुर्जर में प्रस्तावित है। राज्यपाल के इस भृमण कार्यक्रम की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन भी दौरे को लेकर तैयारियों में जुट गया। इसी के चलते जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने प्रशासनिक अमले संग ग्राम जामनी गुर्जर पहुंचकर वहां होने वाले कार्यक्रम के स्थल का जायजा लिया। साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
दरअसल, खंडवा जिले के ग्राम जामनी गुर्जर में रविवार को प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल का एक भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसकी सूचना जिला प्रशासन को मंगलवार को ही मिली। इसके बाद जिले का प्रशासनिक अमला राज्यपाल के दौरे को लेकर तैयारी में जुट गया। इसी के चलते जिला कलेक्टर सहित कई अधिकारियों ने मंगलवार को ही कार्यक्रम के प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने कन्या परिसर जामनी गुर्जर में कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन



 
जिला कलेक्टर अनूप सिंह ने परिसर की साफ-सफाई, टेंट व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले शिविर में संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी को भी निर्देशित किया कि वे आयुष्मान कार्ड सहित स्वास्थ्य शिविर लगवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed