फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News: Forest Minister Shah called disabled people lame, disabled organizations will file FIR

MP News: वन मंत्री शाह ने दिव्यांगों को कहा लूला-लंगड़ा, लोग बोले- भगवान ना करें आप हो जाएं तब मालूम चलेगा

Sun, 08 Oct 2023 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 04:44 PM IST
सार

खंडवा जिले के हरसूद के एक कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री ने दिव्यांगों को लंगड़े-लूले कहकर संबोधित कर दिया। अब दिव्यांग संगठन इससे भड़क गए हैं। एफआईआर कराने की बात की जा रही है। 

विज्ञापन
MP News: Forest Minister Shah called disabled people lame, disabled organizations will file FIR
खंडवा में वन मंत्री विजय शाह के बयान से दिव्यांग संगठन भड़के हुए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में इन दिनों प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वन मंत्री शाह दिव्यांगों को "लंगड़ा-लूला" जैसे अमर्यादित शब्द कहते दिख रहे हैं। मंत्री के ऐसे शब्दों को लेकर अब दिव्यांग संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है, और मंत्री पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कह रहे हैं। बता दें कि वायरल वीडियो खंडवा जिले के हरसूद का बताया जा रहा है, जहां 3 सितंबर को हुवे एक कार्यक्रम में वन मंत्री विजय शाह इस तरह से अमर्यादित शब्दों के साथ बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं ।
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि खंडवा जिले के हरसूद तहसील में 3 अक्तूबर को सर्व सुविधा युक्त ग्रामीण वाचनालय का भूमिपूजन कार्यक्रम था। कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री शाह वहां मौजूद लोगों से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई बार दिव्यांगों के बारे में बात करते हुए उन्हें लूला-लंगड़ा जैसे अमर्यादित शब्द कह डाले। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। मंत्री शाह के ऐसे शब्दों को लेकर दिव्यांग संगठनों सहित कई समाजसेवियों ने भी अपना विरोध दर्ज कराया है, तो वहीं इन संगठनों द्वारा अब मंत्री शाह के विरुद्ध पूरे प्रदेश स्तर पर धरने और ज्ञापन देने सहित एफआईआर तक दर्ज करने के बाद कही जा रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कहा मंत्री ने वीडियो में
वायरल वीडियो में वन मंत्री विजय शाह कहते दिख रहे हैं कि "तुम तो भूत वाला आदमी मेरे जिम्मे कर दो और भूल जाओ भूत को। मुझसे बड़ा भूत कोई नहीं है। अब दो ही काम करूंगा मैं चुनाव के बाद, अगर जिताओगे तो, नहीं तो मत जिताना। अब मैं मिलूंगा सिर्फ भूतों से और लंगड़े लूलों से।" इसी वीडियो में मंत्री विजय शाह इसके कुछ देर बाद ही स्टेज पर बैठे एक व्यक्ति से एक बार फिर से कहते नजर आ रहे हैं कि "ऐसे लोगों की वकील साहब लिस्ट बनाओ, जो लंगड़े लूले हैं, जिनको गाड़ी नहीं मिल रही, घरवालों से परेशान हैं और ऐसे लंगड़े लूले जिन्होंने तिरस्कार सहते सहते बात करना ही बंद कर दिया है।"


दिव्यांग संगठन बोले- कराएंगे एफआईआर
इधर वायरल वीडियो को लेकर दिव्यांग अती शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष विजय बिल्लोरे ने भी अपना एक वीडियो सोशल मीडिया में जारी कर बताया कि उन्हें तीन दिन पूर्व का एक वीडियो मिला है, जिसमें वन मंत्री विजय शाह दिव्यांगों के लिए गलत अपशब्द कह रहे हैं जिसका वह भरपूर विरोध करते हैं। वीडियो में विजय बिल्लोरे ने वन मंत्री को चेताया भी के "सुनिए मंत्री जी, आपने अपने पद पर रहकर यह बहुत बड़ा दुष्कर्म किया है जो हम दिव्यांगों को अपने लूला लंगड़ा बोलकर अपमानित किया है और इस अपमान का बदला हम जरूर लेंगे। दिव्यांग अधिनियम 2016 के अंतर्गत एक आपकी एफआईआर जरूर कराई जाएगी। तुम मंत्री हो तो क्या हुआ, क्या मंत्री पर एफआईआर नहीं कराई जा सकती।"

भगवान ने करे, आप हो जाएं लूले-लंगड़े
संगठन के विजय बिल्लोरे ने अपने वीडियो बयान में पूरे मध्य प्रदेश के दिव्यांग संगठनों से भी आग्रह किया है कि वह पूरे प्रदेश में वन मंत्री के खिलाफ एक एफआईआर जरूर दर्ज कराएं। क्योंकि यह मंत्री दिव्यांगों की सेवा करने की बात करते हैं और अगर इन्हें सेवा करना ही है तो 75% से अधिक दिव्यांगों को प्रदेश में पेट्रोल स्कूटी दिला कर दिखाएं। वीडियो में बिल्लोरे वन मंत्री पर आरोप भी लगा रहे हैं कि मंत्री बन के उन्होंने हजारों करोड़ों रुपए कमा लिए और सेवा करने की बात कहते हैं, अब सेवा करके बताएं। उन्होंने कहा कि भगवान ना करें आपके साथ भी ऐसा अगर कुछ हो जाए और लोग आपको लूला लंगड़ा कहें, तब आपको दर्द महसूस होगा कि यह सुनना कैसा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed