फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News: Bus caught fire due to bike collision in Khandwa late night, passengers saved their lives by jumping

MP News: खंडवा में देर रात बाइक की टक्कर से लगी बस में आग, सवारियों ने कूदकर बचाई अपनी जान

Tue, 09 Apr 2024 03:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Apr 2024 03:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खंडवा में बाइक की टक्कर लगने के बाद बस में भीषण आग लग गई। धूं-धूं कर बस पूरी तरह जल उठी। सवारियों ने जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई।  
 

विज्ञापन
MP News: Bus caught fire due to bike collision in Khandwa late night, passengers saved their lives by jumping
खंडवा में बाइक की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में देर रात एक सड़क हादसे में बस और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के नीचे बाइक आने से बस में आग तक लग गई । गनीमत रही कि बस में बैठे यात्रियों ने आग लगते ही बस से नीचे छलांग लगा कर अपनी जान बचा ली। इससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


हालांकि, बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक को घायल अवस्था में एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया है। हादसा हरसूद खंडवा रोड़ पर रजूर गांव के पास देर रात हुआ। यात्री बस इंदौर से रोशनी गांव के लिए जा रही थी। हादसे के बाद जलती बस से अपनी जान बचाकर उतरे यात्रियों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। इसके चलते हाईवे पर दोनों और ट्रैफिक रोक दिया गया। हालांकि, कुछ राहगीरों ने पहले ही जलती बस का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस कंट्रोल रूम ने आस-पास के सभी थाना प्रभारियों को भी अलर्ट कर दिया था।  
विज्ञापन


खंडवा एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि एक मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल लेकर हरसूद से खंडवा की तरफ आ रहा था। एक बस खंडवा से रोशनी की तरफ जा रही थी। रजुर के पास दोनों में भिड़ंत हो गई। मोटरसाइकिल की टंकी में अधिक फ्यूल होने के कारण उसमें आग लग गई। इसके चलते बस ने भी आग पकड़ ली। मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल अवस्था में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। बस के सभी यात्री सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed