फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News: Asia's tallest statue of Tirupati Balaji being built in Khandwa height will be 81 feet

MP News: खंडवा में बन रही तिरुपति बालाजी की एशिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, 81 फीट होगी ऊंचाई, 50 फीसदी काम पूरा

Sat, 17 Aug 2024 02:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 17 Aug 2024 02:37 PM IST
सार

खंडवा के उद्योगपति रितेश गोयल द्वारा बनवाई जा रही भगवान बालाजी की 81 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण छैगांव माखन के समीप खंडवा-इंदौर रोड पर किया जा रहा है। यह प्रतिमा न केवल देश, बल्कि एशिया की सबसे ऊंची बालाजी प्रतिमा होगी।

विज्ञापन
MP News: Asia's tallest statue of Tirupati Balaji being built in Khandwa height will be 81 feet
खंडवा में बन रही तिरुपति बालाजी की एशिया की सबसे ऊंची प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश ही नहीं, दुनिया भर में भगवान तिरुपति बालाजी के अनगिनत भक्त हैं, जो अपने-अपने तरीके से श्रद्धा व्यक्त करते रहते हैं। मध्य प्रदेश के खंडवा नगर के एक ऐसे ही भक्त ने अपने आराध्य बालाजी भगवान की एक विशाल प्रतिमा बनाने का संकल्प लिया है। नगर के उद्योगपति रितेश गोयल द्वारा बनवाई जा रही भगवान बालाजी की 81 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण छैगांव माखन के समीप खंडवा-इंदौर रोड पर किया जा रहा है। यह प्रतिमा न केवल देश, बल्कि एशिया की सबसे ऊंची बालाजी प्रतिमा होगी। इस विशाल प्रतिमा का निर्माण कार्य 4 से 5 चरणों में पूरा होना है। वर्तमान में प्रतिमा का श्रीमुख बनकर तैयार हो चुका है और इसे फिलहाल बालाजी धाम में रखा गया है। लगभग ढाई लाख स्क्वायर फीट में तैयार हो रहा बालाजी धाम पर्यटकों को भी आकर्षित करेगा, जिसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 81 फीट की इस विशालकाय प्रतिमा के केवल श्रीमुख की ऊंचाई ही 18 से 20 फीट है। इस बालाजी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बालाजी के साथ ही माता पद्मावती और माता लक्ष्मी के भी दर्शन हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त, पर्यटकों के लिए यहां रंगारंग लाइट शो की व्यवस्था भी की जाएगी। पूरे परिसर और बालाजी भगवान की मूर्ति का निर्माण तिरुपति बालाजी मंदिर के हाथीराम मठ से जुड़े विशेषज्ञों के निर्देशन में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विशाल प्रतिमा के निर्माण के पीछे खंडवा के उद्योगपति रितेश गोयल का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को धार्मिक महत्व से परिचित कराना है। उनका कहना है कि यहां आने पर लोग न केवल भगवान के दर्शन करेंगे, बल्कि उनके मन में भक्ति की भावना भी जागेगी। बालाजी ग्रुप भगवान बालाजी की 81 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण इसी उद्देश्य से कर रहा है। अभी प्रतिमा का कार्य 50 फीसदी तक पूरा हो चुका है, जल्द ही खंडवा को 81 फीट ऊंची बालाजी भगवान की प्रतिमा की सौगात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed