{"_id":"660c16ac9edf44607c02e841","slug":"mp-lok-sabha-after-arun-yadav-name-of-supporting-family-congress-give-chance-woman-candidate-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Lok Sabha: अरुण यादव के बाद समर्थक परिवार का नाम चर्चा में, कांग्रेस दे सकती है महिला प्रत्याशी को मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Lok Sabha: अरुण यादव के बाद समर्थक परिवार का नाम चर्चा में, कांग्रेस दे सकती है महिला प्रत्याशी को मौका
Tue, 02 Apr 2024 08:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 02 Apr 2024 08:01 PM IST
सार
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के बाद उनके समर्थक परिवार का नाम चर्चा में है। कांग्रेस पहली बार किसी महिला प्रत्याशी को मौका दे सकती है।
विज्ञापन
कांग्रेस दे सकती है महिला प्रत्याशी को मौका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश भर में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट विपक्षी दलों से पहले ही जारी करके चुनावी शतरंज में अपनी पहली चाल चल दी है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा तक भी अब तक नहीं की है। इधर, निमाड़ की खंडवा लोकसभा सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां अब तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को चुनावी रण में उतारा जाना था। हालांकि, अब कांग्रेस खेमे से खबर आ रही है कि प्रदेश की बाकी बची सीटों पर भी मंगलवार तक प्रत्याशियों का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि फिलहाल कांग्रेस पार्टी की ओर से मध्यप्रदेश की तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के एलान हो सकता है, जिनमें सबसे अधिक चर्चित सीट मानी जा रही खंडवा लोकसभा सीट भी शामिल है। हालांकि, इस सीट पर अब अरुण यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले और खंडवा के पूर्व सांसद कालीचरण सकरगाये की बहू सुनीता सकरगाये को खंडवा लोकसभा से प्रत्याशी बनाने की बात सामने आ रही है। बता दें कि अरुण यादव ने गुना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की मंशा जरूर जाहिर की थी। हालांकि, उन्हें गुना से टिकट नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने खंडवा सीट के लिए अपने करीबी सकरगाये परिवार का नाम आगे बढ़ाया था। राजनीतिक गलियारों की चर्चा के मुताबिक, अब कांग्रेस पार्टी सुनीता सकरगाये के नाम पर मुहर लगा सकती है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी की ओर से यहां से पूर्व सांसद की बहू को टिकट दिए जाने की कवायद की जा रही है। कांग्रेस से पूर्व सांसद रहे कालीचरण सकरगाये की बहू सुनीता सकरगाये का नाम से खंडवा से सम्भावित प्रत्याशियों की सूची में सबसे आगे है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम या बुधवार सुबह तक लिस्ट जारी हो सकती है।
विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस पार्टी की संभावित प्रत्याशी सुनीता सकरगाये खंडवा निगम चुनाव में महापौर पद के लिए भी अपनी किस्मत आजमा चुकी है। हालांकि, उस चुनाव में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था और उस समय सुनीता सकरगाये का चुनावी मुकाबला तत्कालीन मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता विजय शाह की पत्नी भावना शाह से हुआ था। वहीं, इस बार यदि उन्हें टिकट मिलता है तो संभवतः यह पहली बार होगा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से खंडवा लोकसभा सीट के लिए किसी महिला प्रत्याशी को चुनावी रण में उतारा जाएगा।
