फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Members of team fighting Ram Janmabhoomi case SC advocates reached Omkareshwar and visited Jyotirlinga

Khandwa: राम जन्मभूमि केस लड़ने वाली टीम के सदस्य और SC अधिवक्ता पहुंचे ओंकारेश्वर, किए ज्योतिर्लिंग दर्शन

Mon, 19 Aug 2024 10:54 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2024 10:54 PM IST
सार

ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर के अभिषेक हाल में मंदिर ट्रस्ट के द्वारा एडवोकेट वैद्यनाथन का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। वहीं, भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का चित्र उन्हें भेंटकर तीर्थनगरी में उनका स्वागत सत्कार भी किया गया।

विज्ञापन
Khandwa Members of team fighting Ram Janmabhoomi case SC advocates reached Omkareshwar and visited Jyotirlinga
राम जन्मभूमि केस लड़ने वाले सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता ने किए ज्योतिर्लिंग दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में देश के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और राम जन्मभूमि के लिए केस लड़ने वाली टीम के महत्वपूर्ण सदस्य एडवोकेट सीएस वैद्यनाथन सोमवार दोपहर के समय ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वे ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर के गर्भगृह तक भी पहुंचे थे।

विज्ञापन


जहां मंदिर परिसर में मौजूद पंडित डंकेश्वर दीक्षित के द्वारा उनका अभिषेक पूजन संपन्न करवाया गया, जिसके बाद ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर के अभिषेक हाल में मंदिर ट्रस्ट के द्वारा एडवोकेट वैद्यनाथन का शाल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया। वहीं, भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का चित्र उन्हें भेंट कर तीर्थनगरी में उनका स्वागत सत्कार भी किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि एडवोकेट सीएस वैद्यनाथन साल 1998 से लेकर साल 1999 तक भारत सरकार के पहले अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं। वहीं, एडवोकेट वैद्यनाथन भारत के विभिन्न उच्च न्यायालयों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। यही नहीं उनके पास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता करने से जुड़े मामलों का भी काफी अनुभव है। वहीं, उन्हें एक मान्यता प्राप्त वकील के रूप में जाना जाता है, जो विभिन्न कानूनी मामलों में विशेषज्ञता रखते हैं, जिनमें संवैधानिक कानून, दीवानी कानून और आपराधिक कानून शामिल हैं। साथ ही एडवोकेट सीएस वैद्यनाथन अपनी विशेषज्ञता और अदालत में प्रभावी तर्क देने की क्षमता के लिए भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को निकली अंतिम महासवारियां
वहीं, श्रावण मास के अंतिम और पांचवे सोमवार को तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारजी महाराज की अंतिम शाही महासवारी भी ढोल धमाकों के साथ मंदिर से निकाली गई। उसके बाद हुई महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और उसके बाद ज्योतिर्लिंग भगवान ओमकार जी और ममलेश्वर जी को पवित्र नर्मदाजी में नौका भ्रमण भी करवाया गया, जिसके बाद ओमकार्मठ घाट से मुख्य बाजार होकर भगवान की शाही सवारी वापस मंदिर पंहुची।

राम जन्मभूमि केस लड़ने वाले सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता ने किये ज्योतिर्लिंग दर्शनसर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता ने किए ज्योतिर्लिंग दर्शन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed