फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Masaya solar plant sealed due to forceful occupation of tribal land

Khandwa News: आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर लगाया सोलर प्लांट सील, तत्कालीन अधिकारी भी जांच के दायरे में

Sat, 19 Jul 2025 10:17 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 19 Jul 2025 10:17 PM IST
सार

खंडवा में आदिवासियों की जमीन पर अवैध कब्जे के चलते मसाया सोलर प्लांट को सील कर दिया गया है। बिना अनुमति और लीज लिए प्लांट का निर्माण कर बिजली उत्पादन शुरू किया गया था। जांच में जमीन हस्तांतरण में अनियमितताएं सामने आईं हैं।

विज्ञापन
Masaya solar plant sealed due to forceful occupation of tribal land
मसाया सोलर प्लांट सील।

विस्तार

खंडवा जिले में आदिवासियों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए मसाया सोलर प्लांट पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के आदेश पर प्लांट को सील कर दिया गया है और इसके संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई इंदौर कमिश्नर को मिली शिकायत के बाद शुरू हुई, जिसमें आरोप था कि आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर प्लांट स्थापित किया गया है। इस शिकायत के आधार पर कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर की अध्यक्षता में एक जांच दल गठित किया। जांच में सामने आया कि धरमपुरी, कनवानी, भावसिंगपुरा, बड़गांव माली और सिवना गांवों में बड़ी संख्या में आदिवासियों की जमीनों पर प्लांट स्थापित किया गया है। कलेक्टर गुप्ता ने बताया कि कंपनी ने बिना वैधानिक अनुमति लिए आदिवासी किसानों की जमीनों पर प्लांट लगाकर बिजली उत्पादन शुरू कर दिया था। जांच में यह भी सामने आया कि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों की जमीनों का दबाव और धोखाधड़ी से अधिग्रहण किया गया। कई मामलों में बिना पर्याप्त मुआवजे और बिना वैध प्रक्रिया के जमीनों का अंतरण हुआ है, जो मप्र भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन मौत और प्रेम कहानी का अंत, प्रेमिका के आखिरी बोल-सुकेश ने जहर दिया; दो साल के बेटे को भी मारा
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया कि कंपनी ने बिना लीज या अधिग्रहण के लगभग 27.64 हेक्टेयर शासकीय जमीन, जिनमें चरनोई, नाला, सड़क और जंगल की जमीनें शामिल हैं, पर भी कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में बिना नामांतरण के, केवल कब्जे के आधार पर भूमि का औद्योगिक उपयोग के लिए डायवर्जन भी कराया गया।

ये भी पढ़ें: दो जिलों में पुलिस की गुंडई: युवक को मर्सिडीज से घसीटा, भोपाल में पीटा; युवतियों से ASI बोला- तेरे जैसी कई आईं

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जब तक कंपनी सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी नहीं करती— जिसमें आदिवासी जमीनों के वैध अंतरण की अनुमति और शासकीय जमीन पर लीज की कार्रवाई शामिल है, तब तक प्लांट का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। एसडीएम बजरंग बहादुर ने प्लांट कार्यालय को सील कर दिया है। इसके साथ ही संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि इस पूरे मामले में लिप्त रहे तत्कालीन राजस्व अधिकारियों की उच्च स्तरीय जांच भी की जाएगी।
 

मसाया सोलर प्लांट हुआ सील्ड, संचालन पर लगी रोक

 

मसाया सोलर प्लांट हुआ सील्ड, संचालन पर लगी रोक

 

मसाया सोलर प्लांट हुआ सील्ड, संचालन पर लगी रोक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed