{"_id":"663d73d7b73656a439012f96","slug":"late-night-fire-broke-out-in-two-houses-of-farmers-all-the-household-items-along-with-the-roof-were-burnt-to-ashes-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1680738-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: देर रात किसानों के दो मकानों में लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: देर रात किसानों के दो मकानों में लगी आग, गृहस्थी का सारा सामान जला
Fri, 10 May 2024 08:01 AM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 08:01 AM IST
सार
आग लगने से दोनों किसानों के घरों में रखा अनाज, जेवर, कपड़े, बर्तन समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। यही नहीं, किसानों के घर की बांस और लकड़ियों से बनी छत भी इस आग में जलकर पूरी तरह खत्म हो गई।
विज्ञापन
किसानों के घर देर रात लगी भीषण आग
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक के वन ग्राम में गुरुवार देर रात एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोस के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों मकान धू धू कर जलने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक आग में दोनों घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले वनग्राम गुलई में देर रात एक किसान के घर आग लग लगी, जिसने पड़वा में रहने वाले दूसरे किसान के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों मकान आग की लपटों से खाक में बदल गए । फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने से दोनों ही किसानों के घर में रखे हुए अनाज, जेवर, कपड़े, बर्तन समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। यही नहीं, किसानों के घर की बांस और लकड़ियों से बनी छत भी इस आग में जलकर पूरी तरह खत्म हो गई। देर तक आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए, अब नुकसान का आकलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
