फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khargone: Five youths got electrocuted while making a tableau of Shivdole, one died

Khargone : खरगोन में शिवडोले की झांकी बनाते समय पांच युवकों को लगा करंट, एक की मौत, चार गंभीर

Fri, 23 Aug 2024 04:08 PM IST
Khandwa bureau खंडवा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:08 PM IST
सार

खरगोन जिले के ग्रामीण क्षेत्र बिस्टान में हुए दर्दनाक हादसा हगाय़ पांच युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इसके बाद करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। चार अन्य युवक इस मामले में घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Khargone: Five youths got electrocuted while making a tableau of Shivdole, one died
शिव डोले की तैयारी करते समय पांच युवकों को लगा करंट, एक की मौत

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पांच युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


शनिवार को पंचमी के अवसर पर डेरेश्वर महादेव मंदिर से शिव डोला निकाले जाने की तैयारी के दौरान, ये सभी युवक झांकी में वेल्डिंग का कार्य करवा रहे थे। नगर के गणेश मार्केट में ट्राली लेकर पहुंचे इन युवकों ने दुकान के बंद होने के बाद ट्राली को सड़क किनारे ले जाने की कोशिश की। इस दौरान ट्राली पर लगी लोहे की एक राड हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे करंट फैल गया। हर्ष पिता महेंद्र, उम्र 26 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भूपेंद्र पिता संतोष, 25, राजेश पिता तुलसीराम, 27, कान्हा पिता गंगाराम, 21 और राहुल पिता धर्मेंद्र, 29, घायल हैं।  स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहनों के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक हर्ष का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


विधायक पहुंचे घायलों से मिलने 
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक केदार सिंह डावर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उनके इलाज की व्यवस्था की। विधायक ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने पहले भी झूलती हाईटेंशन लाइन के तारों की शिकायत की थी, लेकिन बिजली विभाग ने इसे ठीक नहीं किया। ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed