फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Weather: Light rain continues in Khandwa, signs of good rain

Khandwa Weather: खंडवा में जारी है हल्की बारिश का दौर, पिछले साल के तुलना में मिल रहे अच्छी बारिश के संकेत

Thu, 25 Jul 2024 10:17 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 25 Jul 2024 10:17 PM IST
सार

जिले में बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही हो रही है, हल्की बारिश से जहां जन जीवन पर इसका कोई खास नकारात्मक असर नहीं पड़ा है, तो वही जिले के किसान इसको लेकर बड़े खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Khandwa Weather: Light rain continues in Khandwa, signs of good rain
खंडवा में जारी है हल्की बारिश का दौर

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में मानसून शुरू होने के बाद से ही लगातार बारिश का दौर जारी है। हालांकि जिले में अब तक झमाझम होने वाली बारिश का दौर शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश से निमाड़ की धरती सराबोर हो रही है और इसके चलते अब तक जल भराव या जल जमाव जैसी स्थिति भी नहीं बनी है। इसको लेकर फिलहाल तो यहां के निवासियों ने राहत के सांस ली है।
विज्ञापन


बता दें की बीते दिन जिले भर में करीब 10 एमएम बारिश हुई है, तो वहीं अब तक की बात करें तो जिले में 388 एमएम बारिश हो चुकी है। जिले में बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही हो रही है, हल्की बारिश से जहां जन जीवन पर इसका कोई खास नकारात्मक असर नहीं पड़ा है, तो वही जिले के किसान इसको लेकर बड़े खुश नजर आ रहे हैं। इस तरह की बारिश खेतों के लिए अमृत वर्षा मानी जाती है, जिससे खेतों की मिट्टी को तो वर्षा जल सूखने का पूरी तरह से समय मिल पाता है, तो वही फसलों के लिए अनुकूल वातावरण का भी निर्माण होता है, और ऐसे में बोई गई फसलें जल्द ही लहलहाने लग जाती हैं। वहीं निमाड़ क्षेत्र के किसान फिलहाल सोयाबीन की फसल की बुवाई कर रहे हैं, और इस बारिश के चलते उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही अच्छी पैदावार से किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
विज्ञापन


बीते साल की तुलना में अब तक 100 एमएम बारिश ज्यादा
इधर जिले में हो रही बारिश के आंकड़ों पर बात करते हुए मौसम वैज्ञानिक बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मानसून शुरू होने से लेकर खंडवा जिले में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे तक 388 एमएम बारिश हो चुकी है। जबकि पिछले साल जुलाई माह तक लगभग 270 एमएम बारिश हुई थी, जिससे करीब 100 एमएम बारिश अब तक अधिक हुई है, जो कि अच्छी बारिश का संकेत है। तो वहीं यह अगले कुछ दिनों तक इसी तरह जारी रहने की उम्मीद है। बीते 24 घंटे की बात करें तो जिले में करीब 10 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed