फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa wave devotion will surge on Hariyali Amavasya more than 1 lakh devotees visit Jyotirlinga Omkareshwar

Khandwa: हरियाली अमावस्या पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, 1 लाख से अधिक भक्त करेंगे ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर दर्शन

Sat, 03 Aug 2024 08:38 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2024 08:38 PM IST
सार

ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर जी की तीसरी महासवारी पांच अगस्त सोमवार को निकलेगी और नगर भ्रमण करेगी। उसके बाद कोटितीर्थ घाट पर उनका महाभिषेक किया जाएगा। वहीं, श्री ममलेश्वर जी भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

विज्ञापन
Khandwa wave devotion will surge on Hariyali Amavasya more than 1 lakh devotees visit Jyotirlinga Omkareshwar
ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में लगी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में रविवार को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी। श्रावण मास के चलते इस बार पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है। वहीं, मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में भी हरियाली अमावस्या और रविवार की छुट्टी के चलते शाम तक करीब एक लाख से भी अधिक भक्तों के बाबा ओंकार के दर्शन करने भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


बता दें कि श्रावण मास यहां का मुख्य पर्व है। ऐसे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते यहां पहले से ही जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, छुट्टी वाले दिनों के साथ ही सोमवार को यहां अधिक भीड़ रहती है, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने भी यहां अतिरिक्त बल भेजा हुआ है, जिसे खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देश पर यहां के सभी घाटों के साथ ही मंदिर परिक्रमा के मार्ग सहित पार्किंग स्थलों और नगर के मुख्य मार्ग पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को मनाई जा रही हरियाली अमावस्या और श्रावण के तीसरे सोमवार के चलते नगर परिषद ओंकारेश्वर के सीएमओ संजय गीते के नेतृत्व में परिषद के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने भी यहां व्यवस्था संभाल रखी है। इसके साथ ही मार्ग को अवरुद्ध करने वाले यहां के अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है। वहीं, नगर परिषद के द्वारा सफाई, बिजली और पानी की भी विशेष व्यवस्था यहां की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही श्रद्धालुओं की यहां पहुंचने वाली भारी भीड़ के चलते नगर में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। निजी वाहनों की पार्किंग हेलीपैड के साथ ही नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड और बालवाड़ी, दांडी आश्रम एवं कुबेर भंडारी पर की गई है। यही नहीं, कानून व्यवस्था और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति संभालने के लिए जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर यहां पुनासा एसडीएम और ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के सीईओ शिवम प्रजापति के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का दल तैनात किया गया है।

इसके साथ ही, यहां आने वाले भक्तों को ओंकारेश्वर मंदिर में ठीक तरह से दर्शन हो सकें और वे दर्शन कर परिसर से जल्दी-जल्दी वापस बाहर भी निकाल सकें। इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इधर, ज्योतिर्लिंग मंदिर प्रबंधक ट्रस्टी राव दवेंद्र सिंह, ट्रष्टि जंग बहादुर सिंह के निर्देश पर भी यहां कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।


वहीं, रविवार को ओंकारेश्वर मंदिर पंहुचे भक्तों ने पवित्र नर्मदाजी में स्नान कर ओंकार पर्वत की परिक्रमा की। उसके बाद ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए। वहीं, श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भी यहां श्रद्भालुओं की भारी भीड़ रहेगी। साथ ही ज्योतिर्लिंग ओम्कारेश्वर जी की तीसरी महासवारी पांच अगस्त सोमवार को निकलेगी और नगर भ्रमण करेगी। उसके बाद कोटितीर्थ घाट पर उनका महाभिषेक किया जाएगा। वहीं, श्री ममलेश्वर जी भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed