फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Team of GST officers reached tire warehouse to investigate, suspicion of tax evasion

Khandwa News: टायर गोदाम पर जांच करने पहुंची जीएसटी अधिकारियों की टीम, टैक्स चोरी का संदेह

Wed, 28 Feb 2024 01:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 28 Feb 2024 01:02 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक टायर गोदाम पर जीएसटी के अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की। मामला टैक्स चोरी के संदेह का है। 
 

विज्ञापन
Khandwa News: Team of GST officers reached tire warehouse to investigate, suspicion of tax evasion
खंडवा में एमएसटी टायर्स पर जीएसटी का छापा पड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में एक टायर गोदाम पर जीएसटी अधिकारियों के जांच करने पहुंचने से अचानक सभी टायर व्यपारियों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार खंडवा के बाहर से आए वाणिज्यिक कर अधिकारियों की एक टीम मंगलवार दोपहर ही खंडवा पहुंच गई थी। इसके बाद टीम ने शहर के एमएसटी टायर्स नाम से संचालित फर्म पर छापा मारा। जहां देर रात तक अधिकारियों की टीम ने रिकॉर्ड खंगाले। रात लगभग 11 बजे यहां से कुछ रिकॉर्ड अपने साथ जब्त कर भी ले गए हैं।
विज्ञापन


खंडवा नगर के कोरगला रोड स्थित एमएसटी टायर्स नाम से संचालित एक टायर गोडाउन पर मंगलवार दोपहर जीएसटी अधिकारियों ने अचानक छापा मारकर रिकॉर्ड जाँचना शुरू कर दिया। यहां पहुंचे अधिकारियों ने टायर गोदाम सहित कार्यालय को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू की। हालांकि, इसकी भनक देर शाम तक शहर में लग पाई। इसके बाद दूसरे टायर व्यवसायी भी सचेत हो गए। अधिकारियों ने यहां पहुंच टायरों की खरीद-बिक्री और स्टॉक के मिलान से जुड़े रिकॉर्ड सहित यहां के रजिस्टर, फाइलें, बिल बुक और कंप्यूटर, लैपटॉप सभी अपने कब्जे में लेकर जांच की। इसके बाद देर रात वे अपने साथ यहां से कुछ बिल बुक और फाइलें ले गए। मिली जानकारी के अनुसार अधिकारियों को टायरों के स्टॉक और खरीदी बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड में भारी अंतर देखने को मिला है, जिसके चलते स्टॉक रजिस्टर और बिल बुक को जब्त किया गया है।
विज्ञापन


एमएसटी टायर्स की एक ब्रांच शहर के सलूजा कॉलोनी में भी संचालित है, तो वहीं इस फर्म को हाजी भूरा और उनके दो पुत्र मोहम्मद जुनैद और मोहम्मद सोहेब संचालित करते हैं, जिनके नाम और नंबर फर्म के दस्तावेजों सहित बाहर लगे ब्रांडिंग पर दर्ज हैं। हालांकि, अधिकारियों को यहां से जीएसटी चोरी से संबंधित अभी कुछ मिला है या नहीं, यह बता पाना मुश्किल है। जिस तरह से अधिकारियों ने रिकॉर्ड जब्त किया है। आशंका है कि यहां से भारी टैक्स की चोरी से संबंधित मामला सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed