फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News One who robbed recovery agent of group loan company at knife point arrested

Khandwa News: समूह लोन कंपनी के रिकवरी एजेंट से चाकू की नोक पर की थी लूट, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

Wed, 22 May 2024 06:57 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2024 06:57 PM IST
सार

घटना के समय वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने लुटेरे और कर्मचारियों को गुत्थमगुत्था होते हुए देख लिया था। हालांकि, उसने बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन
Khandwa News One who robbed recovery agent of group loan company at knife point arrested
पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की खंडवा पुलिस ने चाकू की नोक पर लूट करने वाले दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा है। इन बदमाशों ने बीते दिनों जिले के ग्रामीण क्षेत्र में समूह लोन देने वाली एक निजी कंपनी के कर्मचारी के साथ चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था और उसके बैग में रखे लोन रिकवरी के रुपये लूट कर भाग खड़े हुए थे। इसके बाद से ही पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के समय वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर चालक ने लुटेरे और कर्मचारियों को गुत्थमगुत्था होते हुए देख लिया था। हालांकि, उसने बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की।लेकिन माना जा रहा है कि उससे मिली जानकारी के बाद ही शहर के पदम नगर और कोतवाली थाने की टीम ने इस मामले को हल किया है।
विज्ञापन


खंडवा नगर के गणेश तलाई क्षेत्र में रहने वाले पंकज पिता होरीलाल बोरासी के साथ बीते दिनों लूट की घटना हुई थी, जिसमें उनके बैग में रखे 77,738 रुपये, बाइक से आए लुटेरे चाकू की नोक पर लूटकर फरार हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार, पंकज उज्जीवन फाइनेंस कंपनी के CRO हैं और रोजाना ही ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर समूह लोन की रिकवरी का काम करते थे। इसी बीच बीते आठ मई को वे समूह लोन की रिकवरी के 77,738 रुपये लेकर ग्राम सिलोदा से रवाना होकर ग्राम पांजरिया रोड पर जा रहे थे। इस समय एक अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने चाकू से उन्हें घायल कर दिया और रिकवरी के रुपये लूटकर भाग गया। इसके बाद उन्होंने इस पूरे मामले की रिपोर्ट थाना पदमनगर में की थी। जहां इसको लेकर अपराध क्रमांक 170/2024 धारा 394 भादवि का दर्ज कर थाना प्रभारी अशोक सिंह ने इसे जांच में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने थाना पदमनगर व कोतवाली का एक संयुक्त पुलिस दल तैयार किया। इस टीम ने घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया। इस दौरान पुलिस को जानकारी लगी कि ग्राम सिलोदा में मोईन पिता मुनीर मंसुरी उम्र 36 वर्ष और उसका मेहमान मम्मू घटना दिनांक से फरार है, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम दोनों को अभिरक्षा में लेकर थाने लाई। जहां सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा जुर्म करना कबूल लिया गया। वहीं, पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी 30 हजार रुपये सहित 15 हजार रुपये कीमती सैमसंग कंपनी का टैबलेट भी जब्त किया। हालांकि, अभी मामले में पुलिस की खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed