फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Nikah of 42 couples of all Muslim community conducted

Khandwa News: सर्व मुस्लिम समाज के 42 जोड़ों का कराया निकाह, सम्मेलन के जरिए दिया समानता का संदेश

Thu, 25 Apr 2024 09:50 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2024 09:50 AM IST
सार

खंडवा शहर काजी सैयद निसार अली ने बताया कि सामूहिक सम्मेलन में 42 जोड़ों का निकाह कराया गया है, जो सर्व मुस्लिम समाज की ओर से हुआ है। इन सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान भी समिति के द्वारा दिया गया है।  

विज्ञापन
Khandwa News: Nikah of 42 couples of all Muslim community conducted
सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मुस्लिम समाज के द्वारा सामूहिक निकाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। शहर के ईदगाह मैदान पर बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की अलग-अलग बिरादरियों के 42 जोड़ों का निकाह एक साथ एक ही मंच से कराया गया। इस सामूहिक निकाह सम्मेलन के जरिए समाज में समानता, समरसता और निकाह को आसान और कम खर्चीला बनाने का संदेश भी दिया गया।

विज्ञापन


ईदगाह मैदान में आयोजित हुए सामूहिक निकाह सम्मेलन में 42 जोड़ों का निकाह शहर काजी सैयद निसार अली की सदारत में पढ़ाया गया। इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी जोड़ों का करीब दो महीने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया गया था।  बुधवार को सभी के दस्तावेजों की जांच कर उन्हें पांच कलमें पढ़ाए गए और इसके बाद निकाह नामें में उनकी जानकारी भर कर सभी जोड़ों के लिए दो गवाह और एक वकील मुकर्रर किए गए। वहीं, निकाह के पहले सभी को खुतबा पढ़ कर सुनाया गया। युवक और युवतियों से तीन बार कबूल है कहलवा कर निकाह की रस्म को पूरा किया गया। इस आयोजन में समिति के इरफान मंसूरी, इमरान पिरयानी, इमरान पटेल, जमील चौहान, नावेद खान, जुबेर लाला, अयान पठान, शोएब शाह, सोनू खान सहित कई कार्यकर्ताओं ने मौजूद रहकर खिदमत के काम को अंजाम दिया।
विज्ञापन


इधर इस कार्यक्रम की सदारत कर रहे खंडवा शहर काजी सैयद निसार अली ने बताया कि यहां अभी सुन्नत तरीका से शरीयत के मुताबिक 42 जोड़ों का निकाह कराया गया है, जो की सर्व मुस्लिम समाज की ओर से हुआ है। इन सभी जोड़ों को गृहस्थी का सामान भी समिति के द्वारा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस निकाह के आयोजन का मकसद निकाह को आसान और कम खर्चीली शादियों को बढ़ावा देना है, जिससे समाज में समानता का माहौल बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed