फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: BJP state president VD Sharma reached Khandwa to energize the workers visit Dadaji Dham

Khandwa News: कार्यकर्ताओं में जोश भरने खंडवा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, दादाजी धाम में किए दर्शन

Wed, 08 May 2024 07:23 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 08 May 2024 07:23 PM IST
सार

बीजेपी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा बुधवार को संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहे। उन्होंने नेपागर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

विज्ञापन
Khandwa News: BJP state president VD Sharma reached Khandwa to energize the workers visit Dadaji Dham
खंडवा के दादाजी धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बुधवार सुबह मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के दौरे पर रहे। सबसे पहले उन्होंने निमाड़ के प्रसिद्ध दादाजी धाम पहुंचकर दर्शन पूजन कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। खंडवा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में सभा करने के लिए मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के कई बड़े नेता लगातार दौरे कर रहे हैं। वीडी शर्मा भी चुनावी दौरे पर यहां आए थे।    
विज्ञापन


बीजेपी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा बुधवार को संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर सुबह करीब 11:00 बजे खंडवा पहुंचे थे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी उनके साथ मौजूद थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद वे कार से बुराहनपुर जिले के नेपानगर रवाना हो गए और वहां कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इससे पहले  खंडवा पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का पार्टी पदाधिकारी समेत जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed