फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: BJP MP made verbal attack on Jitu Patwari's statement

Khandwa: पटवारी के बयान पर BJP सांसद का पलटवार, बोले- कर्ज लिया है तो फेरने की भी है ताकत

Thu, 22 Feb 2024 11:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 22 Feb 2024 11:01 AM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा की 18 साल की शिवराज सरकार को झूठ का मामा, और दो माह की मोहन यादव की सरकार को कर्ज का काका बताया था।

विज्ञापन
Khandwa News: BJP MP made verbal attack on Jitu Patwari's statement
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा की 18 साल की शिवराज सरकार को झूठ का मामा, और दो माह की मोहन यादव की सरकार को कर्ज का काका बताया था।
विज्ञापन


प्रदेश में लोकसभा चुनाव होने को हैं। ऐसे में राजनीतिक बयान बाजी का दौर भी शुरू हो चला है। बुधवार को जारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए खंडवा लोकसभा सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की सरकार लगातार विकास कर रही है। कांग्रेस ने इस देश को 60 साल तक लूटा है, तो वहीं 15 महीने की उनकी सरकार में कांग्रेस ने लूट की दुकान खोल रखी थी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के लगातार लिए जा रहे कर्ज पर पाटिल ने कहा कि सरकार ने कर्ज लिया है तो उसे फेरने की भी ताकत उसमें है। 

बता दें बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा की 18 साल की शिवराज सरकार को झूठ का मामा, और दो माह की मोहन यादव की सरकार को कर्ज का काका बताया था।
विज्ञापन


खंडवा लोकसभा सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बुधवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित एस्केलेटर और लिफ्ट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार किया है। सांसद पाटिल ने अपने बयान में कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए भाजपा सरकार के विकास को गिनाया है। वहीं इस विकास के चलते ही प्रदेश और देशभर में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत और जनता का आशीर्वाद मिलना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 महीने लगा रखी थी लूट की दुकान
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि लुटेरों की सरकार तो किसकी थी, वह आपने और हमने देखा है। यदि हम झूठ बोलते, लूटते। तो आज जनता इतने भारी बहुमत के साथ आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को नहीं देती। उनके पास बोलने को कुछ नहीं है। लूटा तो उन्होंने 60 साल इस देश को है और 15 महीने में भी जो लूट की दुकान उन्होंने लगाकर रखी थी। इसीलिए जनता ने उन्हें उखाड़ कर फेंका है। वह लोग यह सब छोड़ विकास की बात भी तो करें। विकास के काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है और कांग्रेस के पास इसके अलावा बोलने को कुछ नहीं है।


कर्जा फेरने की भी ताकत सरकार में है
वहीं प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दो माह में 15 हजार करोड़ का कर्ज लिए जाने को लेकर खंडवा सांसद पाटिल ने कहा कि आज गरीबों को भरपेट भोजन मिल रहा है, गरीबों की चिंता सरकार कर रही है। क्षेत्र का विकास सरकार कर रही है। विकास के मामले में कहीं कोई दिक्कत नहीं है। तो आपको किसने रोका था, विकास करने के लिए। अब आपके पास कुछ बोलने को नहीं है तो बोल रहे हैं की कर्ज हो रहा है। अरे, कर्जा हो रहा है तो कर्जा फेरने की भी ताकत सरकार में है, और हम लोग उसका सही उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed